महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) के जुन्नर में बेल्हे - जेजुरी मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road Accident) हुआ. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. यह दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. एक मोड़ पर एक दिशा से तेज गति से कार आ रही थी और उसकी विपरीत दिशा से आ रही बाइक तेज गति से सड़क को पार कर रही थी.
दोपहिया वाहन पर सवार एक दंपत्ति अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोपहिया वाहन पर सवार सभी लोग फुटबाल की तरह उछलकर सड़क पर गिर पड़े. बाइक का पिछला हिस्सा कार से टकराया जिससे आमने-सामने की भिड़ंत नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तिराहे पर दोनों वाहनों के चालकों ने न तो गति का ध्यान रखा, न ही सामने से आते वाहन को देखा जिससे यह हादसा हो गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से महामार्ग बना है तब से मोड़ पर भी लोग तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं. इसके नतीजे में सड़क हादसे बढ़ गए हैं.
Video: दिल्ली में सड़क पार कर रही थी महिला, बस ने कुचला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं