पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से दिल्ली में मुलाकात की है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी.
काफी सियासी उठापटक के बाद हाल ही में पंजाब के CM पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की अमित शाह से मुलाकात लगभग एक घंटा चली थी, जिनसे उनके पार्टी बदल लेने की अटकलों ने ज़ोर पकड़ लिया था. हालांकि उन्होंने ऑन रिकॉर् यही कहा था कि वह किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से मिले थे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमित शाह से कैप्टन की मुलाकात के बाद जब इन अटकलों ने ज़ोर पकड़ लिया कि कांग्रेस से एक और बड़ी शख्सियत पार्टी का दामन छोडने जा रही है, तो कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता से सुलह की कोशिश की है. सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पार्टी नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ उन्हें शांत करने की कोशिशों में जुटे हैं.
79-वर्षीय कैप्टन ने 18 सितंबर को इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस को अधर में छोड़ रखा है. उन्होंने न ही पुष्टि की, न खंडन किया कि वह पार्टी छोड़ने या किसी और पार्टी से जुड़ने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली पहुंचने पर भी उन्होंने BJP नेताओं से संभावित मुलाकात से इंकार करते हुए कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित आवास कपूरथला हाउस को नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए खाली करने के लिए आए हैं.
लेकिन बुधवार शाम को कैप्टन ने गृहमंत्री से मुलाकात की, और उसके बाद बताया कि कृषि कानूनों और उनकी वजह से जारी किसान आंदोलन को हल करने के विकल्पों पर चर्चा की. कैप्टन की टीम ने इसे 'शिष्टाचार भेंट' करार दिया. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने BJP में शामिल होने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.
देखें VIDEO: अमित शाह से मिले अमरिंदर, कृषि कानून वापस लेने की बात कही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं