विज्ञापन

गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन, चिट्ठी जारी

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है. इसके लिए चिट्ठी भी जारी कर दी गई है. अब ये अधिकारी अगले साल तक पद पर बने रहेंगे. 

गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन, चिट्ठी जारी

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है. इसके लिए चिट्ठी भी जारी कर दी गई है. अब ये अधिकारी अगले साल तक पद पर बने रहेंगे. अब टीवी सोमनाथन 30 अगस्त 2027 तक और गोविंद मोहन 22 अगस्त 2027 तक अपने पदों पर बने रहेंगे. 

कौन हैं केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन? 

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं.  वे इससे पहले संस्कृति मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे. गोविंद मोहन ने अगस्त 2024 में केंद्रीय गृह सचिव का पद संभाला था. उन्होंने अजय कुमार भल्ला की जगह ली थी.

गोविंद मोहन ने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में PG डिप्लोमा (जुलाई 1986-मार्च 1988) हासिल किया है. इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पढ़ाई की है. गोविंद मोहन ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में भी लंबे वक्त तक काम किया है. सिक्किम कैडर के अधिकारी गोविंद मोहन प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर भी रहे हैं.

कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन कौन हैं?

टीवी सोमनाथन 1987 बैच के अधिकारी हैं. वह दूसरी रैंक के साथ सिविल सेवा में शामिल हुए थे. उन्हें अपने बैच के सर्वश्रेष्ठ आईएएस प्रोबेशनर होने के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था. 

वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं. 

टीवी सोमनाथन को जानेंतमिलनाडु में उनकी भूमिकाओं में बजट उप सचिव, जॉइंट विजिलेंस कमिश्नर, मेट्रोवाटर के कार्यकारी निदेशक, मुख्यमंत्री के सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और कमिश्नर ऑफ कमर्शियल टैक्स शामिल थे.

उन्होंने वर्ल्ड बैंक में निदेशक के रूप में भी काम किया है. उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी और अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की है. उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में कार्यकारी विकास कार्यक्रम भी पूरा किया है और एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिव हैं.

यह भी पढ़ें: 50 प्रतिशत वाला चेंज.. सरकार ने परिसीमन बिल पास कराने का तैयार किया प्लान, विशेष सत्र लाने की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cabinet Secretary, Home Secretary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com