केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने का है. इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर पिछली यूपीए सरकार की आलोचना की. गुरुवार को आईटी पेशेवरों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "आईटी का मतलब 'इंडिया टुमॉरो' है और भारत के लिए कल का लक्ष्य क्या है? लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित भारत के रूप में विकसित करना है." केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस (Anurag Thakur On Congress) पर निशाना साधते हुए कहा, 'क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 10 साल पहले हमारे देश के लोगों को भ्रष्ट कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधन के चंगुल से खुद को मुक्त करने के बारे में सोचना भी मुश्किल था. कांग्रेस राज में एक के बाद एक घोटाले हो रहे थे. "
अनुराग ठाकुर ने गिनवाए UPA सरकार के घोटाले
यूपीए सरकार के दौरान हुए अनेकों घोटालों का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी याददाश्त कमजोर होने की वजह से हम कभी-कभी भूल जाते हैं, खासकर 18 से 22 साल की उम्र के लोग यह भूल गए हैं, क्यों कि कांग्रेस के घोटालों के समय उनकी उम्र सिर्फ 8 और 10 साल थी. अनुराग ठाकुर ने कहा, "उन लोगों को 2जी घोटाले या सीडब्ल्यूजी घोटाले के बारे में पता नहीं है. उन्हें अगस्ता वेस्टलैंड, कोयला घोटाले और उस सब के बारे में नहीं पता." अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनको याद दिलाना हमारा कर्तव्य है कि 2009 से 2014 के बीच बहुत सारे घोटाले हुए थे. इस देश में 2014 तक ऐसा लग रहा था कि विकास (देश का) स्थिर था, मुद्रास्फीति ज्यादा थी. देश नीतिगत पंगुता से बुरी तरह प्रभावित था और हम एक विकल्प पर विचार कर रहे थे.'
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
"मोदी 2014 में आशा की किरण थे"
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उस वक्त देश के लोग अन्य रास्ता तलाश रहे थे, तभी बीजेपी नरेंद्र मोदी नाम का एक वैकल्पिक नेता लेकर आई. उन्होंने कहा, "मोदी 2014 में आशा की किरण थे. हमने वादा किया था कि हम आपको एक स्वच्छ सरकार देंगे और मुझे खुशी है कि पिछले 10 सालों में हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी सरकार में मोदी या उनके मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक पैसे का भी आरोप नहीं लगा है." नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि MODI का मतलब "मास्टर ऑफ डिजिटल इन्फॉर्मेशन" है, वह विकसित भारत के निर्माता भी है.
AI से देश में पैदा होंगी नई नौकरियां
अनुराग ठाकुर ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय प्रतिभा देश के पास सबसे बड़ा संसाधन है. बीजेपी नेता ने कहा, "हमें उन्हें फिर से कुशल बनाने, उन्हें उन्नत करने की जरूरत है. कोरोना ने हमें सिखाया है कि टेक्नोलॉजी के युग में आप जो कुछ भी सीख सकते हैं, आपको खुद को फिर से कुशल बनाते रहना होगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसमें बहुत ही अहम भूमिका निभाएगी. आईटी के क्षेत्र में भारत के पास प्रतिभा है, यह भारत में अरबों डॉलर और नौकरियां लाने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी.''
"क्या कांग्रेस कानून से ऊपर है?"
कांग्रेस के इनकम टैक्स विभाग के नोटिस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "राजनीतिक दलों को उनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है, उनका टैक्स माफ कर दिया गया है, लेकिन उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करना होता है. लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी को देखें, उन्होंने ऐसा नहीं किया. आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो आपको नोटिस मिलेगा, तो कांग्रेस को कानून से ऊपर क्यों माना जाना चाहिए. इनकम टैक्स विभाग ने यही किया, उन्होंने कांग्रेस को नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने अहंकार की वजह से उसका जवाब नहीं दिया."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं