अमेरिका में रिपब्किलन पार्टी के नेता और प्रभावशाली सांसद टेड क्रूज (Senator Ted Cruz) ने देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन (Joe Biden Administration) से कहा कि रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के लिए भारत पर ‘अमेरिकी विरोधियों से प्रतिबंधों के माध्यम से मुकाबला करने का अधिनियम (Countering America's Adversaries through Sanctions Act)' (सीएएटीएसए) के तहत कोई भी प्रतिबंध लगाना ‘‘असाधारण मूर्खता'' होगी. क्रूज ने कहा, ‘‘इस प्रकार की रिपोर्ट मिली हैं कि बाइडन प्रशासन पृथ्वी पर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के खिलाफ सीएएटीएसए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है. मुझे लगता है कि यह फैसला असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण होगा.''
क्रूज ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाइडेन प्रशासन में भारत और अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं. उन्होंने कहा था, ‘‘भारत कई क्षेत्रों में एक अहम साझेदार है और हाल के कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका का गठबंधन और गहरा एवं मजबूत हुआ है, लेकिन बाइडेन प्रशासन में यह पीछे की ओर जा रहा है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रूज ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण के निंदा प्रस्ताव पर मतदान के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश नहीं है, जिसने ऐसा किया है.क्रूज ने सीनेट की विदेश मामलों की समिति के समक्ष एक अन्य सुनवाई के दौरान कहा कि पिछले एक साल में बाइडन प्रशासन के तहत भारत के साथ संबंध ‘‘काफी खराब''हुए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र में भारत के हाल में उपस्थित नहीं रहने से जाहिर है.
- ये भी पढ़ें -
* Ukraine में Russia के टैंकों पर "Z" लिखे होने का क्या मतलब है?
* "हम आपके गुलाम हैं क्या?" पश्चिमी देशों के 22 राजदूतों की संयुक्त चिट्ठी पर भड़के पाक PM इमरान खान
* 'हम झुकेंगे नहीं': शिवसेना पदाधिकारी के घर आयकर विभाग के छापेमारी पर आदित्य ठाकरे
VIDEO: बच्चे भी झेल रहे युद्ध की विभीषिका, 11 साल का बच्चा 1000 किमी का सफर कर पहुंचा स्लोवाकिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं