विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2017

कर्नाटक उपचुनाव : दोनों सीटों पर कांग्रेस कब्जा, येदियुरप्पा बोले- जनता का फैसला सिर-माथे पर

कर्नाटक उपचुनाव : दोनों सीटों पर कांग्रेस कब्जा, येदियुरप्पा बोले- जनता का फैसला सिर-माथे पर
बीएस येदियुरप्पा...
कर्नाटक में रविवार को दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भाजपा पर जीत हासिल की. कांग्रेस प्रत्याशी कलाले एन केशवमूर्ति ने नंजांगुद में भाजपा के पूर्व मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद के खिलाफ जीत दर्ज की और गुंडलूपेट में गीता महादेव प्रसाद (कांग्रेस) ने भाजपा के सी एस निरंजनकुमार के खिलाफ जीत दर्ज की.

इस पर बीजेपी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने प्रतिक्रिया दी- हम अपना सिर झुकाते हैं और लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं.

सहकारिता मंत्री महादेव प्रसाद के निधन के कारण गुंडलूपेट और मंत्रालय से हटाये जाने के बाद कांग्रेस में चले गए श्रीनिवास प्रसाद के इस्तीफे के कारण नंजांगुद में उपचुनाव अनिवार्य हो गया था. केशवमूर्ति ने 2003 में जद :एस: के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जद (एस) ने इस बार अपना प्रत्याशी नहीं उतारा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
By-Elections, Karnataka By-Polls, BS Yeddyurappa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com