विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हिज्बुल मुजाहिदीन के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़

सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकाने से एके-47 रायफल, चीनी पिस्टल और ग्रेनेड सहित बड़े पैमाने पर अन्य हथियार बरामद किए

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हिज्बुल मुजाहिदीन के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़
प्रतीकात्मक फोटो.
  • देसा थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान
  • सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला
  • एक गुफा में था हिज्बुल मुजाहिदीन का यह ठिकाना
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक बड़े ठिकाने का पता चला. वहां से बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किए गए हैं.

डोडा के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शाबिर ने बताया कि देसा थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला.

यह भी पढ़ें : राजौरी में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद जब्त

हिज्बुल मुजाहिदीन का यह ठिकाना एक गुफा में था. मौके से एके-47 रायफल, चीनी पिस्टल और ग्रेनेड तथा कई अन्य हथियार बरामद किए गए.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hizbul Mujahideen's Hideout Busted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com