विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

IIT बॉम्बे के कैंपस में फोन पर बात कर रहा था युवक, अचानक आ गया 2 सांडो की चपेट में, देखें- VIDEO

मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां आईआईटी बॉम्बे में एक शख़्स फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान वह दो सांडों की चपेट में आ गया.

IIT बॉम्बे के कैंपस में फोन पर बात कर रहा था युवक, अचानक आ गया 2 सांडो की चपेट में, देखें- VIDEO
आईआईटी बॉम्बे में एक शख़्स फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान वह दो सांडों की चपेट में आ गया.
  • मुंबई के आईआईटी बॉम्बे कैंपस की घटना
  • फोन पर बात कर रहा शख़्स आया सांडो की चपेट में
  • घायल हालत में शख़्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया
मुंबई:

मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां आईआईटी बॉम्बे में एक शख़्स फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान वह दो सांडों की चपेट में आ गया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक फ़ोन पर बात कर रहा है. इसी दौरान 2 सांड तेजी से दौड़ते हुए आये और उनमें से एक ने सीधे उस युवक को टक्कर मारी. युवक पास खड़ी मोटरसाइकिलों के साथ नीचे गिर पड़ा.  आसपास के लोग तुरंत दौड़ कर शख़्स को उठाने पहुंचे लेकिन युवक निढाल हो गया था और उठ नहीं पा रहा था.  

वहां मौजूद दूसरे छात्रों ने उसे किसी तरह उठाया और फिर अस्पताल ले गए. पीड़ित छात्र का नाम अक्षय है और वो केरल से 2 महीने की इंटर्नशीप के लिए मुम्बई आया है. जानकारी के मुताबिक अक्षय अब भी अस्पताल में है. बताया जा रहा है कि उसे किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है. अक्षय ने बताया कि पुलिस आ कर उसका बयान लिख कर गई है. आपको बता दें कि बीते दिनों इसी तरह का एक वाकया गुजरात में सामने आया था. गुजरात (Gujarat) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें एक सांड ने आतंक मचाता दिख रहा है. उसके सामने जो भी आता वो उस पर हमला कर देता है. 

आवारा पशुओं का कहर : बाइक टकराने पर सांड ने किया युवक पर हमला, मौके पर मौत 

मामला गुजरात के राजकोट का बताया गया. जहां सांड ने दो लोगों पर अटैक किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक सांड खड़ा है. जैसे ही वहां से एक साइकल चालक गुजरता है तो सांड उस पर अटैक कर देता है. वो सड़क पर गिर जाता है. जैसे ही वो उठा तो सांड ने फिर अटैक कर दिया. जिसके बाद एक शख्स ने उसे बचाया. जिसके बाद वो सड़क किनारे आकर खड़ा हो गया. जिसके बाद एक बाइक पर आया, सांड ने उस पर भी अटैक कर दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bombay, Bull, Viral Video, Bull Attack, Bull Attacked Young Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com