विज्ञापन

मुंबई में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, बांद्रा में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर वहां के लोगों को पहले ही आधिकारिक नोटिस दे दिया था. बता दें कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे का यह संवेदनशील मामला कानूनी प्रक्रियाओं के चलते साल 2017 से कोर्ट में लंबित था, जिस पर अब फैसला आया है.

मुंबई में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, बांद्रा में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बांद्रा में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन में प्रशासन
NDTV

मुंबई के बांद्रा में प्रशासन का अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है. प्रशासन ने अपनी इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को बांद्रा में बने एक अवैध मस्जिद को ढाह दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की लेकिन जब हालात काबू से बाहर हो गए तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. सूत्रों के अनुसार पुलिस की इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि मुंबई के पश्चिम रेलवे ने बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान नागरिक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. बता दें कि ये कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. जानकरी के मुताबिक करीब 500 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर वहां के लोगों को पहले ही आधिकारिक नोटिस दे दिया था. रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे का यह संवेदनशील मामला कानूनी प्रक्रियाओं के चलते साल 2017 से कोर्ट में लंबित था, जिस पर अब फैसला आया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में विशेष रूप से साफ किया है कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी वैध या कानूनी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सड़क पर लावारिस मिले 3 मासूम, रोते-रोते बोले, “मम्मी टॉफी लेने गई है'', लापता मां की तलाश में अब CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Encroachment Drive In Bandra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com