विज्ञापन

सड़क पर लावारिस मिले 3 मासूम, रोते-रोते बोले, “मम्मी टॉफी लेने गई है'', लापता मां की तलाश में अब CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Mother Left Three Child On Road: “टॉफी लेने जा रही हूं.." कहकर अपने तीन बच्चों को सड़क पर लावारिस छोड़कर गई मां काफी देर तक नहीं लौटी, तो सड़क पर खड़े-खड़े मासूम बिलखने लगे. वहां खड़ी एक महिला ने उन्हें देखा तो उसका दिल पसीज गया. उसने बच्चों को सुरक्षा के लिए शिवसेना की महिला पदाधिकारी को फोन किया, जिसके बाद बच्चों को विष्णुनगर थाने में पहुंचाया गया.

सड़क पर लावारिस मिले 3 मासूम, रोते-रोते बोले, “मम्मी टॉफी लेने गई है'', लापता मां की तलाश में अब CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
THREE CHILDREN FOUND ABANDONED AT ROADSIDE

Child Found Abandoned: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के थाने जिले में मंगलवार को सड़क किनारे तीन बच्चे रोते-बिलखते हुए मिले. तीनों बच्चों को उनकी मां टॉफी लाने के बहाने गई, लेकिन काफी देर बाद वापस नहीं आई, तो बच्चे रोने-चिल्लाने लगे. लापता मां को ढूंढ़ने के लिए अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. सड़क पर लावारिस छोड़े गए तीनों बच्चों में एक लड़का और दो लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 4-5 साल के बीच है.

“टॉफी लेने जा रही हूं.." कहकर अपने तीन बच्चों को सड़क पर लावारिस छोड़कर गई मां काफी देर तक नहीं लौटी, तो सड़क पर खड़े-खड़े मासूम बिलखने लगे. वहां खड़ी एक महिला ने उन्हें देखा तो उसका दिल पसीज गया. उसने बच्चों को सुरक्षा के लिए शिवसेना की महिला पदाधिकारी को फोन किया, जिसके बाद बच्चों को विष्णुनगर थाने में पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें-Census 2027: जनगणना ड्यूटी से बचने के लिए रिसीव हुए 500 बहाने, प्रशासन ने कहा, 'छुट्टी लिया तो माना जाएगा 'ब्रेक इन सर्विस'

सड़क किनारे रोते-बिलखते बच्चों को पुलिस थाने में पहुंचाया गया

मामला डोंबिवली पश्चिम का है, जहां तीनों मासूम को सड़क पर छोड़कर टॉफी लेन गई मां वापस लौटकर नहीं आई. एक स्थानीय महिला ने सड़क पर तीनों मासूमों को बिलखता देखा तो एक शिवसेना नेता की मदद से तीनों बच्चों को थाने के हवाले किया गया. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुजेट के जरिए उसकी मां की तलाश में जुट गई है. सवाल है कि आखिर एक मां अपने को सड़क पर क्यों गई होगी?

शिवसेना नेता की मदद से थाने पहुंचाए गए तीनों लावारिश बच्चे

रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना नेता जयश्री यादव ने स्थानीय महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची और लावारिश बच्चों को साथ लेकर विष्णु नगर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी.  पुलिस अब बच्चों को की लापता मां  की तलाश में जुट गई है. स्थानीय महिला ने बताया कि बच्चे काफी देर तक मां का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी मां वापस नहीं लौटी.

ये भी पढ़ें-Pune Child Rape-Murder: सामने आई आरोपी भीमराव कांबले की आपराधिक कुंडली, खौफनाक था साल 2015 का अपराध, फिर भी छूट गया!

Latest and Breaking News on NDTV

सवाल, मां ने किन परिस्थितियों में बच्चों को लावारिस छोड़ा होगा?

गौरतलब है तीनों मासूम अभी पुलिस की कस्टडी में मौजूद है. पुलिस तीनों बच्चों की मां को तलाशने जुटी है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मां ने अपने बच्चों को लावारिस छोड़ा होगा. संभावना हो सकती है कि बच्चों को छोड़कर गई मां किसी सड़क दुर्घटना अथवा अनहोनी की शिकार हो गई हो.

ये भी पढ़ें-मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com