विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2012

इमारत का छज्जा गिरा, 4 बच्चों की मौत

दक्षिणी दिल्ली में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिर जाने से चार बच्चों की मौत हो गई।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिर जाने से चार बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चारों बच्चों दिव्या (9), मोनू (10), नितिन (10) और गौरव (12) को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसा राजधानी के छत्रपुर क्षेत्र की सुमन कॉलोनी में दोपहर 12.15 बजे के लगभग हुआ।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इमारत, छज्जा, Building
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com