विज्ञापन
3 years ago

Bihar Board Class 12th result Declared - Live Updates: बिहार बोर्ड (Bihar Board) से इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल इंटर परीक्षा में करबी 11 लाख छात्र पास हुए हैं. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है. तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियां टॉप पर रही हैं, इसकी जानकारी खुद प्रदेश के शिक्षामंत्री ने दी.जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. परिणाम कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्गों के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है. त्र-छात्राएं अपना परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर का प्रयोग करना होगा

Bihar Board 12th Result 2023: थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

बिहार बोर्ड की साइट से रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए रोल और जन्म तिथि को टाइप पर एंटर करना होगा. ऐसा करने पर रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जहां से आप रिजल्ट की जांच कर सकेंगे. 

बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 11 फरवरी 2023 तक चली थी. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा राज्य के 1464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. 

Bihar Board 12th Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. 
  2. इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें. 
  4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. ऐसा करने पर नए पेज पर रिजल्ट खुलेगा. 
  5. अब अपने रिजल्ट की जांच करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें. 

Bihar Board Inter Result 2023 LIVE UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bihar Board, BSEB, Bihar Board Result, BSEB 12th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com