- ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B फाइटर प्लेन केरल के तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मंगलवार को उड़ान भरेगा
- इमरजेंसी लैंडिंग हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी के कारण करणा पड़ा था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है.
- F-35B मल्टी-रोल एयरक्राफ्ट है जो वर्टिकल टेक-ऑफ और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर मिशन में सक्षम है.
आखिरकरा ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B फाइटर प्लेन भारत को अलविदा कहने वाला है. पांच सप्ताह पहले तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद यह फाइटर प्लेन कल यानी मंगलवार, 22 जुलाई को उड़ान भरेगा. हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी के कारण इस फाइटर जेट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और इस फॉल्ट को ठीक कर लिया गया है. जेट को मंगलवार को उड़ान भरने की अनुमति देने के लिए अंतिम मंजूरी दे दी गई है.
14 जून को ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) से ऑस्ट्रेलिया जा रहे F-35B फाइटर जेट को हाइड्रोलिक विफलता का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उसे केरल के तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. पायलट को कम ईंधन स्तर (लो फ्यूल लेबल) और प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा. इसके बाद उसने सबसे पास के उपयुक्त एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का विकल्प चुना, जो केरल में था. भारतीय वायुसेना ने लैंडिंग में मदद की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले पांच हफ्त में इस फाइटर जेट को उसके देश यानी ब्रिटेन वापस ले जाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं. यह 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है और यह ब्रिटेन के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है. यह वर्तमान में इंडो-पैसिफिक में काम कर रहा है और हाल ही में इसने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास पूरा किया है.
6 जुलाई को, इंजीनियरिंग समस्याओं और हाइड्रोलिक खराबी को ठीक करने के लिए इस फाइटर जेट को एक हैंगर पर ले जाया गया था. फाइटर जेट की मरम्मत के लिए ब्रिटेन से 24 लोगों की एक टीम - ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के 14 तकनीकी विशेषज्ञ और 10 चालक दल के सदस्यों को केरल लाया गया था.
क्यों खास है F-35B
एफ-35 एक सिंगल इंजन, मल्टी-रोल एयरक्राफ्ट है, जो करीब 2,000 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. यह वर्टिकल टेक-ऑफ में भी सक्षम है, यानी हेलीकॉप्टर की तरह सीधा ऊपर उड़ सकता है. यह न केवल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर बल्कि इंटेलिजेंस, एयर-टू-ग्राउंड और एयर-टू-एयर मिशन में भी समान रूप से दक्ष है. सोशल मीडिया पर भी इस विमान की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही. केरल टूरिज्म ने ‘एक जगह जिसे आप छोड़ना नहीं चाहेंगे' जैसे मैसेज के साथ मजेदार पोस्ट किए, जबकि एआई-जेनरेटेड मीम्स ने भी काफी लोकप्रियता पाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं