विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2018

राहुल का मोदी सरकार पर तंज, जहाज डूब रहा है और 'कैप्टन डीमो' गहरी नींद ले रहे हैं...

वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

राहुल का मोदी सरकार पर तंज, जहाज डूब रहा है और 'कैप्टन डीमो' गहरी नींद ले रहे हैं...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना. (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर बोला हमला
  • राहुल ने अरुण जेटली पर भी निशाना साधा
  • अरविंद सुब्रमण्यन ने आज मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ा है
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'जहाज डूब रहा है और कैप्टन डीमो गहरी नींद ले रहे हैं.' राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और पीयूष गोयल के साथ ही आरएसएस पर भी निशाना साधा.

अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ा, अरुण जेटली को बताया 'ड्रीम बॉस'

 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व (?) वित्त मंत्री (जेटली) अपने कमरे में बंद होकर फेसबुक पर खबरें ब्रेक कर रहे हैं. भाजपा के कोषाध्यक्ष (गोयल) के पास भारतीय अर्थव्यवस्था की सारी कुंजी है.' कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरएसएस का 'अदृश्य हाथ' जहाज को चट्टानों की तरफ ले जा रहा है और ऐसे में अक्लमंद लोग डूबता जहाज छोड़कर भाग रहे हैं.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने पूछा, PM मोदी बताएं अभी देश का वित्त मंत्री कौन है, पीयूष गोयल या अरुण जेटली ?

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'इस बीच, कैप्टन डीमो गहरी नींद ले रहे हैं. सबकुछ विचित्र चल रहा है.' बता दें कि जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अरविंद सुब्रमण्यन वित्त मंत्रालय छोड़ रहे हैं और वह अपनी 'पारिवारिक प्रतिबद्धताओं' की वजह से अमेरिका लौट रहे हैं. सुब्रमण्यन को 16 अक्तूबर, 2014 को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था. उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी. 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था. 

VIDEO : अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ा


पद छोड़ने की घोषणा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सुब्रमण्यन ने कहा कि यह मेरी सबसे अच्छी नौकरी थी. 'यह मेरे लिए हमेशा सबसे बढ़िया नौकरी रहेगी.' जेटली को 'ड्रीम बॉस' बताते हुए सुब्रमण्यन ने कहा कि मैं अच्छी यादों के साथ वापस जाऊंगा. मैं भविष्य में हमेशा देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा.'

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Rahul Gandhi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com