मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या को लेकर मामला गरमा गया है. गुस्साई भीड़ ने हत्या के विरोध में पुलिस पर जमकर पथराव किया. इस दौरान पुलिस को मौके से किसी तरह से भागना पड़ा. भीड़ की ओर से पथराव के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. वहीं उग्र भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया. इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा. दरअसल, मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचल मौत हो गई, जिसके विरोध में शनिवार तड़के छाता में दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने जाम लगा दिया था और जमकर बवाल काटा.
Breaking News Live Updates:
आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है. सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.
Hyderabad Eid: हैदराबाद की मक्का मस्जिद में नमाज अदा की गई
हैदराबाद में ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर चारमीनार स्थित मक्का मस्जिद पर लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े.
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना: ईद-उल-फ़ितर 2026 के मौके पर मक्का मस्जिद, चारमीनार पर लोगों ने नमाज अदा की। pic.twitter.com/BKcvdC7TxW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
सहारनपुर में ईद उल फितर की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद
रमजान के बाद ईद उल फितर का त्योहार सहारनपुर में धूमधाम से मनाया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में ईदगाह पर पहुंचे रोजेदारो ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान स्थानीय सांसद इमरान मसूद, जिलाधिकारी मनीष बंसल, डीआईजी अभिषेक सिंह समेत आला अधिकारी मौजूद रहे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है.
ईद-उल-फितर के मौके पर नदेसर जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज
ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर लोगों ने वाराणसी की नदेसर जामा मस्जिद में नमाज अदा की.
#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर लोगों ने नदेसर जामा मस्जिद में नमाज़ अदा की। pic.twitter.com/nYuk2mCdve
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
जयपुर में ईद के मौके पर दिखी भाईचारे की मिसाल, नमाजियों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने बरसाए फूल
ईद के मौके पर शनिवार को जयपुर में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली. ईदगाह में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तहत हिंदू समुदाय के लोगों ने फूल बरसाए.
#WATCH | राजस्थान: हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तहत हिंदू समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर पर जयपुर में ईदगाह पर नमाज़ पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर फूल बरसाए। pic.twitter.com/lYTJlIP5Jd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
ईद पर भदोही में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल
ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश के भदोही में जनसैलाब उमड़ पड़ा. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अता की गई. नमाज के बाद लोग गले मिले और देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई. इस दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई.
दिल्ली: उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच ईद की नमाज पढ़ी गई. होली के दौरान यहां सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला, जिसमें 26 साल के तरुण की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. होली के बाद से यहां लगातार भारी पुलिस बल तैनात है. आज भी दिल्ली पुलिस सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ यहां की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ संयुक्त मुख्य पुलिस अधिकारी और डीसीपी भी यहां मौजूद हैं.
पटना के गांधी मैदान में इस बार ईद की नमाज के दौरान नहीं पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
पटना के गांधी मैदान में आज हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की. पिछले कुछ सालों में यह पहला मौका था जब नमाज के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे. हालांकि इस दौरान जदयू नेता और सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान में नमाज अदा करने वालों के बीच पहुंचे. इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार वासियों को ईद की बधाई दी.