असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. जनसभा में भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ आने का कई बार अवसर मिला है, लेकिन इस बार जो जोश और उत्साह देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है. कांग्रेस पहले से ही हैरान-परेशान है और मतदान से ठीक पहले इस तरह की तस्वीरें उसे और पस्त कर देंगी. जनता का यह उत्साह एक मजबूत संदेश दे रहा है.
Breaking News Live Updates:
एक रात में पूरे देश को खत्म किया जा सकता है और यह कल रात भी हो सकता है... ट्रंप की ईरान को धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना द्वारा अंजाम दिए गए एक बड़े और बेहद जटिल कॉम्बैट रेस्क्यू ऑपरेशन की खुलकर सराहना की. उन्होंने इसे अब तक की सबसे कठिन और जोखिम भरी सैन्य कार्रवाइयों में से एक बताते हुए कहा कि यह मिशन “बहुत ऐतिहासिक” है. ट्रंप ने कहा कि आम तौर पर एक व्यक्ति को बचाने के लिए 200 सैनिकों को भेजना ऐसा कदम है, जिसे शायद ही कोई लेना चाहता हो, लेकिन इस ऑपरेशन में ऐसा किया गया और इसमें कई बेहतरीन लोगों ने योगदान दिया. उन्होंने कहा कि इस मिशन का हिस्सा होना उनके लिए सम्मान की बात है. इसी दौरान ट्रंप ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अमेरिका के पास इतनी ताकत है कि “एक ही रात में पूरे देश को खत्म किया जा सकता है,” और यह रात “कल की रात भी हो सकती है,” जिससे मौजूदा हालात की गंभीरता और अमेरिकी सैन्य शक्ति का संकेत मिलता है.
राकांपा गुटों के विलय पर अभी कोई बातचीत नहीं : शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के विलय पर नये सिरे से कोई विचार विमर्श नहीं हो रहा है. राकांपा (शप) प्रमुख ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में दोहराया कि दोहराया कि इस मुद्दे पर अतीत में राकांपा प्रमुख रहे उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार और राकांपा (शप) नेता जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी.
मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिकायतों के कुप्रबंधन के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अशोकनगर में एक जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायतों के निपटान में लापरवाही देखने के बाद एक सरकारी अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. यह घटना सोमवार को अशोकनगर जिले में एक जन सुनवाई कार्यक्रम में सिंधिया के शामिल होने के दौरान घटी.
ईडी ने महाराष्ट्र के स्वयंभू बाबा खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है. अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने खरात के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गईं कई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है.
उर्वरक संयंत्रों को उनकी जरूरत की 90 प्रतिशत तक गैस आपूर्ति
पेट्रोलियम कंपनियों के हाजिर बाजार से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद के बाद उर्वरक संयंत्रों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति उनकी आवश्यकता के लगभग 90 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है. होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बाधित होने से उत्पन्न समस्याओं के बीच ईंधन की उपलब्धता को प्रबंधित करने के व्यापक उपायों के तहत यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
टेस्ला ने नवी मुंबई में खोला पहला मॉल चार्जिंग स्टेशन
टेस्ला ने सोमवार को नवी मुंबई के नेक्सस सीवुड्स मॉल में भारत का अपना पहला इन-मॉल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन शुरू किया. मॉल के बी1 पार्किंग क्षेत्र में स्थित इस नए चार्जिंग स्टेशन में कुल आठ चार्जर हैं, जिनमें चार वी4 सुपरचार्जर शामिल हैं जो 250 किलोवाट तक की गति से फास्ट डीसी चार्जिंग प्रदान करते हैं और चार डेस्टिनेशन चार्जर हैं जो 11 किलोवाट की एसी चार्जिंग प्रदान करते हैं.
सपा विकास को सिर्फ सैफई तक सीमित रखती थी: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा विकास को सिर्फ सैफई तक सीमित रखती है. उन्होंने कहा कि आजमगढ़, मऊ, बलिया और जौनपुर कभी भी सपा के एजेंडे का हिस्सा नहीं रहे. मुख्यमंत्री आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेहड़ा स्थित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था- दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सपा के लिए परिवार पहले है और उसे समाज या देश से कोई लेना-देना नहीं है.
संघर्ष विराम प्रस्तावों पर ईरान ने तय की अपनी शर्तें
ईरान ने हालिया संघर्ष विराम प्रस्तावों पर अपनी स्थिति और मांगें स्पष्ट कर दी हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान ने अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर शर्तें तैयार कर ली हैं. मीडिया ब्रीफिंग में बघाई ने स्पष्ट किया कि "अल्टीमेटम और युद्ध अपराधों की धमकियों के साथ बातचीत एक-दूसरे के साथ मेल नहीं खाती हैं." उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी प्रकार के दबाव में आकर वार्ता नहीं करेगा और उसकी प्राथमिकता अपने रणनीतिक हितों की रक्षा करना है.
म्यांमार के आतंकी गुटों को ट्रेनिंग देने वाले 7 विदेशी को 30 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की एनआईए कोर्ट ने म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार 7 विदेशी नागरिकों को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 6 दिनों की एनआईए कस्टडी पूरी होने के बाद सोमवार को इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां यह फैसला सुनाया गया. गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में 6 यूक्रेन के नागरिक और 1 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं.
कैग रिपोर्ट में खुलासा- 'जम्मू-कश्मीर में 697 झीलों में से 518 झीलें गायब'
जम्मू-कश्मीर पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की हालिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कैग की रिपोर्ट में सामने आया है कि 518 झीलें या तो पूरी तरह से गायब हो गई हैं या इतनी खराब स्थिति में पहुंच गई हैं कि उन्हें बचाया नहीं जा सकता. कैग की रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में एक गंभीर पर्यावरणीय संकट का खुलासा हुआ है, जिसमें सर्वेक्षण की गई 697 झीलों में से 518 झीलें या तो गायब हो गई हैं या खराब स्थिति में पहुंच गई हैं.
दिल्ली विधानसभा परिसर में गाड़ी लेकर घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त
दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है. पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपी कार लेकर सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर अंदर तक जा घुसा था. वहां उसने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर वहां से फरार हो गया था. घटना के वक्त स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी विधानसभा में ही थे.
असम में पीएम मोदी की चुनावी रैली
पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ की चुनावी रैली में कहा, "असम में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की एक शानदार विरासत रही है. अहोम, कोच-राजबंशी, मोरन, मोतोक, मिसिंग, देवरी जैसे अनेक समाज यहां सदियों से पूरे सौहार्द के साथ रहते हैं. कोई असमिया बोलता है, कोई बांग्ला और कोई हिंदी बोलता है, लेकिन हर कोई विकसित असम चाहता है, विकसित भारत चाहता है. भारत रत्न भूपेन हजारिका जी, भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई जी, महान नायक ज्योति प्रसाद अग्रवाला जी जैसी महान संतानों ने असम के समाज को दिशा दी है. ऐसे हमारे सभी महान पूर्वजों की प्रेरणा से आज भाजपा-NDA सरकार डिब्रूगढ़ को फिर से समृद्धि का, व्यापार और कारोबार बहुत बड़ा हब बना रहे हैं."
जनता ममता दीदी को जिता रही है...बंगाल चुनाव से पहले अखिलेश यादव का दावा
पूर्व यूपी सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा जब जनता से हार जाती है तब चुनाव आयोग से मिलकर साजिश करती है. ये SIR नहीं था ये NRC था, SIR कम NRC ज्यादा वोट जोड़ने की एक्सरसाइज कम और वोट काटने की एक्सरसाइज ज्यादा. इनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। बंगाल की जनता ममता दीदी को जिता रही है."
हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने गोगोई के सवालों को बताया हास्यास्पद, कहा-अब आपकी बारी
असम में विधानसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में हैं और सियासी लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गई है. इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच बहस अब उनके परिवार तक जा पहुंची है. हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने गौरव गोगोई के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. उनका कहना है कि उनके, उनके बच्चों और पति के पास दुबई का कोई गोल्डन वीजा नहीं है लेकिन क्या गोगोई अपनी पत्नी का पाकिस्तान में बैंक खाता होने की जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं.
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक का मामला: नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर घुसा
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार अपराह्न करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई.
असम में भाजपा और NDA के पक्ष में माहौल: असम के तिनसुकिया में बोले जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने असम के तिनसुकिया में कहा कि भाजपा और NDA के पक्ष में माहौल है. NDA को समाज के सभी वर्गों से एकमत समर्थन मिल रहा है. पीएम मोदी ने असम में जो काम किया है, असम को जो आशीर्वाद दिया है और जिस तरह से हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे जमीनी स्तर पर लागू किया है, उसका असम के लोग स्वागत कर रहे हैं.
#WATCH तिनसुकिया, असम: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में, NDA के पक्ष में माहौल है। NDA को समाज के सभी वर्गों से एकमत समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी ने असम में जो काम किया है, असम को जो आशीर्वाद दिया है, और जिस तरह से हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे जमीनी… pic.twitter.com/OGxAK1FMwo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2026
अशोक खरात के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
अशोक खरात के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग PMLA के तहत मामला दर्ज कर लिया है. खरात द्वारा किए गए कथित वित्तीय अनियमितताओं और आर्थिक हेराफेरी के मामले में ईडी ने आधिकारिक तौर पर अपनी जांच शुरू कर दी है. ईडी ने SIT से इस मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेने के बाद यह कार्रवाई की है. एक दिन पहले ही नाशिक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी कि इस मामले की जांच अब ईडी द्वारा भी की जाएगी.
2029 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के अनुसार ही चुनाव होंगे- पीएम मोदी
बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि RSS के वटवृक्ष के नीचे हमें प्रेरणा मिलती है. हम 1984 को नहीं भूल सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीट जीती थीं, लेकिन देश की जनता देख रही थी कि कैसे कांग्रेसी सत्ता हासिल करके उसके साथ विश्वासघात कर रहे थे. ऐसे में लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ता चला गया, हम चुनाव जीतते चले गए. NDA गठबंधन 25 साल का हो गया है. यह समावेशी है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर काम करता है. हमने जो कहा था करके दिखाया, बीजेपी जो कहती है, वह जरूर करती है. हमने कहा था कि संगठन में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएंगे. 2029 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के अनुसार ही चुनाव होंगे.
जिन पांच राज्यों में चुनाव है वहां भी पार्टी में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं नितिन नवीन जी को इस विशेष आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं. उनके नेतृत्व में पार्टी पूरी ऊर्जा से देश सेवा में लगी हुई है. जिन पांच राज्यों में चुनाव है वहां भी पार्टी में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं. ऐसा लग रहा है कि नितिन नवीन जी ने पार्टी में नवीनता ला दी है.
बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया ऑनलाइन संबोधित
बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं, मैं इस अवसर पर पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को याद करता हूं. पार्टी ने हमें राष्ट्र सेवा का मौका दिया है.
नॉर्थ कैंपस के कुछ कॉलेजों में बम की कॉल, जांच जारी
नॉर्थ कैंपस के कुछ कॉलेजों में बम की कॉल आई है, रामजस और मिरांडा जैसे कॉलेजों में बम की धमकी का मेल आया है, इसकी जांच जारी है.
भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है... असम के बारपेटा में बोले पीएम मोदी
भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है... असम के बारपेटा में बोले पीएम मोदी
🔴#WATCH | असम के बारपेटा से PM मोदी LIVE https://t.co/emoaCt7vuz
— NDTV India (@ndtvindia) April 6, 2026
सीएम योगी ने गोरखपुर में हिंदू सेवा आश्रम में भाजपा का झंडा फहराया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में हिंदू सेवा आश्रम में भाजपा का झंडा फहराया. सीएम ने अपने पार्टी साथियों के साथ सेल्फी भी ली. गोरखपुर के सांसद रवि किसान और पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहे.
गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में हिंदू सेवा आश्रम में भाजपा का झंडा फहराया। सीएम ने अपने पार्टी साथियों के साथ सेल्फी भी ली। गोरखपुर के सांसद रवि किसान और पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/vKxQOG4roI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2026
भाजपा स्थापना दिवस: पीएम मोदी वीडियो संदेश के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो संदेश के माध्यम से देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के दो जिलों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यहां एक बयान में यह जानकारी दी. सुरक्षा बलों ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास तेंगनौपाल जिले के यांगौबुंग गांव के आसपास से दो उग्रवादियों थोकचोम इंगोचा सिंह (31) और थोकचोम रघुनाथ मेइती (48) को गिरफ्तार किया. पुलिस के बयान के अनुसार, एक अन्य उग्रवादी लैशराम इनाओटोम्बा सिंह (19) को शनिवार को इंफाल पूर्व जिले के पैलेस कंपाउंड इलाके से गिरफ्तार किया गया. रविवार को सुरक्षा बलों ने एक और उग्रवादी को इंफाल पूर्व जिले के संजेनबाम खुन्नौ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया.
तमिलनाडु भाजपा कार्यालय में पीयूष गोयल ने फहराया भाजपा का झंडा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चेन्नई में स्थित तमिलनाडु भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा का ध्वज फहराया.
#WATCH | Chennai | Union Minister & BJP leader Piyush Goyal, along with party leaders, hoists the party flag at the Tamil Nadu BJP office on the party's foundation day pic.twitter.com/jkdq6asZTG
— ANI (@ANI) April 6, 2026
भारत ने बाढ़ और भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान को आपातकालीन राहत सामग्री भेजी
भारत ने अफगानिस्तान में हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप के कारण अफगान लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में भारत मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेज रहा है, जिसमें रसोई के सामान, स्वच्छता किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग आदि शामिल हैं.
अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले में NIA की बिहार में कई जगहों पर छापेमारी
अवैध हथियारों की तस्करी मामले में बिहार में छापेमारी की जा रही है. एनआईए ने बिहार की कई जगहों पर छापेमारी की है.
एयरपोर्ट की तरह चमकेंगे दिल्ली के रेलवे स्टेशन! उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया प्लान
Airport की तरह चमकेंगे Delhi के Railway Station! उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया प्लान#DelhiRailwayStation | #IndianRailways | @PallavMishra11 pic.twitter.com/o36Gk8NZLg
— NDTV India (@ndtvindia) April 6, 2026
असम चुनाव: कमान से छूटा तीर, राहुल गांधी का रिएक्शन हो गया वायरल
असम में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पारंपरिक धनुष-बाण से तीर चलाते दिख रहे हैं. तीर के कमान से छूटते ही राहुल गांधी का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है.#RahulGandhi #Viral #Assam pic.twitter.com/kxId6oeuSo
— NDTV India (@ndtvindia) April 6, 2026
भारत माता का गौरव सदैव बढ़ाते रहेंगे... असम के सीएम ने दी भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा स्थापना दिवस पर एक पोस्ट कर कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित और अंत्योदय के आदर्श से प्रेरित भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की एकता ने पार्टी को निरंतर मजबूत बनाया है. इसी संकल्प और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर भारत माता का गौरव सदैव बढ़ाते रहेंगे.
राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित और अंत्योदय के आदर्श से प्रेरित @BJP4India के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 6, 2026
आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की एकता ने पार्टी को निरंतर मजबूत बनाया है। इसी संकल्प और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र… pic.twitter.com/dojsaxre4m
सीएम योगी ने दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों व सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है.
उन्होंने आगे लिखा कि नेशनल फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है. भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है. विस्तार की नहीं, विचार की है. 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के संकल्प की सिद्धि की है. हर कार्यकर्ता की निष्ठा, निरंतरता और निस्वार्थ भाव ने 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को गति दी है. राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी सभी विभूतियों का अभिनंदन.
विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।@BJP4India मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक… pic.twitter.com/rj7HJKxlxN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2026
भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है... मिडिल ईस्ट जंग पर डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि हमें शांति की बात करनी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कूटनीति बहुत अच्छी है और वे इस मुद्दे में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ईरान के खिलाफ युद्ध नहीं था, बल्कि यह युद्ध सभी मनुष्यों के खिलाफ था; यह पूरी दुनिया के खिलाफ था. आप देखेंगे कि इस युद्ध का परिणाम यह है कि इस समय विभिन्न देशों में बहुत से लोग पीड़ित हैं.
#WATCH | Patna, Bihar: Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, "We have to talk about peace. We have to bring peace to the world... Indian diplomacy is very good, and they can also play a more significant role in this issue... From the… pic.twitter.com/0ika8Yvuwl
— ANI (@ANI) April 6, 2026
राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प... भाजपा ने दी पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चले वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— BJP (@BJP4India) April 6, 2026
आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।… pic.twitter.com/nTVQkcNXNm