विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2020

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने छुट्टी पर गए जवानों की 21 तक बढाई छुट्टी

बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए छुट्टी पर गए अपने अधिकारियों और जवानों की छुटी को 21 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. कही कोई कंफ्यूजन ना हो इसके लिए टेलीफोन के माध्यम से सबको सूचित कर दिया गया है.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने छुट्टी पर गए जवानों की 21 तक बढाई छुट्टी
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बढ़ाई छुट्टी
  • अधिकारियों और जवानों की छुटी को 21 अप्रैल तक बढ़ा दिया है
  • टेलीफोन के माध्यम से सबको सूचित कर दिया गया
नई दिल्ली:

पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए छुट्टी पर गए अपने अधिकारियों और जवानों की छुटी को 21 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. कहीं कोई कंफ्यूजन ना हो इसके लिए टेलीफोन के माध्यम से सबको सूचित कर दिया गया है. ऐसा ही निर्देश ट्रेनिंग सेन्टर को भी दिया गया है जहां ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहे थे और खत्म होने वाले थे. साथ मे ये आदेश भी दिया है कि वो जहां है वही पर रहे. कही कोई आवाजाही नही करे. वहीं देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5274 हो गई है. इस वायरस से अब तक 149 लोग मारे भी जा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 485 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई है. 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह संभव नहीं होगा कि लॉकाडाउन को 14 अप्रैल को खत्‍म किया जाए. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए देश के विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की. इसमें देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर इस महामारी से बचाव के उपायों और लॉकडाउन (Lockdown) के मुद्दे पर चर्चा हुई. पीएम ने कहा कि वे राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात कर इस मसले पर अंतिम निर्णय लेंगे लेकिन यह संभावना नहीं है कि लॉकडाउन अभी जल्‍दी खत्‍म होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Update, BSF Soldier Leave, CoronaVirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com