विज्ञापन
This Article is From May 08, 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से बौखलाहट, जयपुर के SMS स्टेडियम को दी बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा कारणों से SMS स्टेडियम (SMS Stadium Bomb Threaten) ) को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

जयपुर के SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी.

भारतीय सेना को पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक से मिली सफलता के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम को बम से उड़ाने (Jaipur SMS Stadium Bomb Threaten) की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि यह धमकी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को एक ईमेल के जरिए भेजी गई. परिषद के अध्यक्ष नीरज पवन ने बताया कि आज सुबह एक ईमेल आया जिसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

ये भी पढ़ें-हाफिज का जिहादी बेटा, तुर्की, TRF... दलों की बैठक में जब ओवैसी ने कर दी दिल जीतने वाली बात

SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

ईमेल में ‘ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 'अब हम एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे'. धमकी भरे ईमेल की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दे दी गई है. पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता समेत कई अन्य जांच टीम एसएमएस स्टेडियम पहुंच गई हैं. स्टेडियम को खाली करा लिया गया है.

एसएमएस स्टेडियम में तलाशी अभियान

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम के बाहर के इलाके और भवन की तलाशी ली जा रही है. अभी तक स्टेडियम में किसी भी संदिग्ध वस्तु के होने की कोई सूचना नहीं है. उपायुक्त दिगंत आनंद समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

धमकी देने वाले की हो रही पहचान

पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम को पूरी तरह सील कर दिया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, SMS Stadium Bomb Threat, SMS Stadium Jaipur, Threat Email, Operation Sindoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com