विज्ञापन

ब्लैक सी में ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

हमले के बाद टैंकर में आग लग गई, जो अभी भी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आग की तीव्रता कम होने के बाद उसे बुझाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी. घटना के बाद रूसी अधिकारियों ने हालात से निपटने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है.

ब्लैक सी में ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया
NDTV
नई दिल्ली:

रूसी परिवहन मंत्रालय ने लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर 'अफ्रामैक्स रियो' पर काला सागर में हुए हमले को लेकर बयान जारी किया है. हमले के समय जहाज पर 23 भारतीय नाविक सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

रूसी परिवहन मंत्रालय के अनुसार, परिवहन मंत्री आंद्रे निकितिन ने हमले के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की. मंत्रालय ने बताया कि तेल लेकर जा रहे लाइबेरियाई ध्वज वाले टैंकर पर बिना चालक वाले सतही पोत से हमला किया गया. जहाज पर मौजूद 23 सदस्यीय क्रू, जिसमें सभी भारतीय नागरिक शामिल हैं, को सुरक्षित बचा लिया गया है.

काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर लगातार बढ़ रहे हमलों ने भारत की चिंता भी बढ़ा दी है. दो दिन पहले ही MV Royad Mammadov नामक कार्गो जहाज पर हुए हमले में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई थी, जबकि भारतीय नागरिकों समेत कई क्रू सदस्य घायल हुए थे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में व्यापारिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. भारत ने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से संघर्ष समाप्त करने की अपील की है.

गौरतलब है कि सितंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और लाइबेरिया ने 25 देशों के साथ मिलकर समुद्री परिवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेयरर्स' की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें : दो दोस्तों की 4 दशक पुरानी तस्वीर आई सामने, आज एक आर्मी चीफ तो दूसरा बनने जा रहा वायुसेना प्रमुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Black Sea Drone Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com