ओडिशा में बीजेपी युवा मोर्चा के एक नेता की रविवार को पीट-पीट कर मार डाला गया गया. हत्या की यह वारदात सुर्खियों में बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, मयूरभंज जिले में भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की उपद्रवियों ने पीट-पीट कर जान ले ली. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बालासोर में युवा मोर्चा के जिला प्रभारी रंजीत प्रधान (35) अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी जिले के कपटीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के नुआसाही में उनकी कार को बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया.
कपटीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी संजय प्रधान ने कहा कि भाजपा नेता की चार लोगों से बहस हुई, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा गया. बीजेपी नेता को उदाला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मयूरभंज पुलिस ने 302 समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौथा आरोपी फरार है और उसकी तलाश हो रही है. भाजपा नेता का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में जांच जारी है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं