विज्ञापन

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी, शाह, मिथुन सहित 40 नाम

बीजेपी ने बंगाल चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी, शाह, मिथुन सहित 40 नाम
बंगाल चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने कसी कमर
  • BJP ने बंगाल चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल
  • पीएम मोदी ने कूच बिहार से पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार की शुरुआत की और महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया
  • स्टार प्रचारकों की सूची में अमित शाह, राजनाथ, नड्डा, योगी, स्मृति जैसे केंद्रीय और प्रदेश के प्रमुख नेता शामिल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर पहुंच रहा है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री और प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जो राज्य में चुनावी मैदान संभालेंगे. इस बीच पीएम मोदी ने आज कूच बिहार से बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें :बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम...चुनावी राज्यों से EC ने जब्त किए 650 करोड़, जानें सबसे ज्यादा कहां मिला कैश

बंगाल में कौन-कौन करेगा चुनाव प्रचार

बीजेपी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और बिप्लब कुमार देब जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं. इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लिएंडर पेस, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, अमित मालवीय समेत कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें ; बंगाल चुनाव: PM मोदी की रैलियां बदल सकती हैं चुनावी नैरेटिव, समझिए BJP की माइक्रो-मैनेजमेंट रणनीति

पीएम मोदी ने कूच बिहार से की शुरुआत

पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल 'शक्ति पूजा' की धरती है. मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि भाजपा आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है. अगर सत्ता में भाजपा आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तीकरण का रास्ता खोलेगी और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा. अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी. उन्होंने कहा कि वर्षों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है. हर भ्रष्ट व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उसे जनता को लूटी गई संपत्ति लौटानी होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, West Bengal Assembly Elections, BJP Star Campaigners, Bengal Election Campaign, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com