विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2019

यूपी : मीटिंग में जूता चलाने वाले सांसद-विधायक लखनऊ तलब, प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के कलेक्ट्रेट में भरी बैठक के दौरान आपस में मारपीट करने वाले क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेहदावल से पार्टी विधायक राकेश बघेल को गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर तलब किया गया.

यूपी : मीटिंग में जूता चलाने वाले सांसद-विधायक लखनऊ तलब, प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार
संत कबीरनगर जिले में मीटिंग के दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच हुई थी मारपीट.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के कलेक्ट्रेट में भरी बैठक के दौरान आपस में मारपीट करने वाले क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेहदावल से पार्टी विधायक राकेश बघेल को गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर तलब किया गया. इस दौरान लखनऊ पहुंचे दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात की.भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि त्रिपाठी और बघेल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से अलग-अलग मुलाकात की. उन्होंने बताया कि पांडे ने सांसद त्रिपाठी और विधायक बघेल से सख्त लहजे में कहा कि उन्हें ऐसी हरकत से परहेज करना चाहिए था. दोनों पक्षों को सुनने के बाद और वारदात के वक्त मौके पर मौजूद रहे प्रदेश के मंत्री आशुतोष टंडन से मिली जानकारी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें- BJP सांसद ने विधायक को जूते से पीटा, सीएम योगी बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, करेंगे कार्रवाई 

मालूम हो कि संत कबीर नगर से भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से इसी पार्टी के विधायक राकेश बघेल के बीच बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक के दौरान मारपीट हो गयी थी. इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी मौजूद थे. भाजपा को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पांडे ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संत कबीर नगर में भाजपा सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट के मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए आज कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. योगी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा ''भाजपा एक अनुशासित पार्टी है. हम अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. कल वाले मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.( इनपुट-भाषा)

वीडियो- संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद ने विधायक को जूते से पीटा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Sharad Tripathi, MLA Rakesh Baghel, BJP MP Attacks On BJP MLA, Sant Kabir Nagar, Bjp News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com