विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार'

गिरिराज सिंह ने अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर खुशी जताई थी और कहा था कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को देश में शामिल करने के बाद ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार'
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'फायर ब्रांड' नेता गिरिराज सिंह.
पटना:

जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'फायर ब्रांड' नेता गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कश्मीर के उस पार जाने की बात की है. पाकिस्तान को लेकर अक्सर बयान देने वालों में शुमार गिरिराज ने मंगलवार को एक ट्वीट कर नया नारा दिया है. उन्होंने लिखा, 'जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार.'

इस ट्वीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की बात कर रहे हैं. इसके पहले भी गिरिराज सिंह ने अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर खुशी जताई थी और कहा था कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को देश में शामिल करने के बाद ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान से केवल PoK पर होगी बातचीत

बता दें, इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर पर होगी. वहीं. जब इस बिल को लोकसभा में पेश किया गया था तो कांग्रेस नेताओं के बयान के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि पाकिस्तान से बात होगी तो पीओके को लेकर ही होगी. 

द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- आइए आगे बढ़ें, पाकिस्तान के कब्जे से PoK आजाद कराते हैं

VIDEO: पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर होगी बात: राजनाथ सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com