मोहाली में दर्ज एक मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय राजधानी में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रहे पंजाब पुलिस के वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया और बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया. दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस राजधानी ले आई है. वहीं एक वीडियो बयान में, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने दावा किया कि लगभग 50 पुलिस वाले बग्गा के दिल्ली स्थित घर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घुसे और उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिसकर्मियों ने बग्गा को उनकी पगड़ी तक नहीं पहनने दी.
बग्गा के पिता ने कहा कि जब उन्होंने इस घटना को वीडियो में कैद करने का प्रयास किया तो उनके चेहरे पर मुक्का मारा गया. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज सुबह, पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को बाहर खींच कर अपने साथ ले जाने लगे. जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और चेहरे पर मुक्का मारा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे. बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और आप के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाने में उनके (बग्गा के) अपहरण का मामला दर्ज किया है. बग्गा के पिता ने शिकायत की कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए.
वहीं पंजाब पुलिस ने दावा किया कि पांच नोटिस भेजे जाने के बावजूद बग्गा (36) जांच में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उन्हे कानून की उचित प्रक्रिया के बाद सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया.
VIDEO: BJP के तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं