भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का बयान है और उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया है. सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि बग्गा की गिरफ्तार निजी दुश्मनी का बदला है और ये लोग पंजाब पुलिस की छवि खराब कर रहे हैं.
Tajinder Bagga could be from a different party, one could have ideological differences. But Political vendetta, of @ArvindKejriwal & @BhagwantMann, to settle personal scores through Punjab police is a cardinal sin… Stop tarnishing the image of Punjab Police by Politicising it..
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 6, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ट्वीट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि तजिंदर बग्गा अलग पार्टी से हो सकते हैं, विचारधारा में मतभेद हो सकता हैं. लेकिन ArvindKejriwal और BhagwantMann का राजनीतिक बदला लेने, पंजाब पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत हिसाब चुकता करना एक बहुत बड़ा पाप है... पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण करके उसकी छवि खराब करना बंद करें.
दरअसल, बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं. बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे.
पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मोहाली में रहने वाले आप नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था.
पंजाब पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल पर तानाशाही मानसिकता रखने और पंजाब की पुलिस बल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.
बीजेपी की पंजाब इकाई के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ट्वीट किया, ''केजरीवाल जिस तरह से पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं वह निंदनीय है. पंजाब पुलिस ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बग्गा और उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया. लेकिन, अरविंद केजरीवाल जी याद रखें, आपकी ऐसी हरकतें एक सच्चे सिख को डरा नहीं सकतीं.''
बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के पिता को कथित रूप से पीटने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. आदेश गुप्ता ने ट्वीट किया, ''तजिंदर बग्गा के पिताजी के साथ पंजाब पुलिस द्वारा मारपीट करने के खिलाफ जनकपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नेता के घर पंजाब पुलिस के 50-60 जवान भेज कर उन्हें जबरन उठवाना और उनके बुजुर्ग पिताजी के साथ मारपीट करवाना अरविंद केजरीवाल की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है.'' (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: BJP के तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं