विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2020

दिग्विजय सिंह के बयानों से भन्नाई BJP,कहा- अच्छे काम में 'असुर' समस्या पैदा करने की कोशिश करते हैं

राम मंदिर भूमि पूजन और बीजेपी नेताओं के कोरोना वायरस होने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश सरकार मंत्री नरोत्तम मिश्र ने पलटवार किया है. उन्होंने अपने बयान में 'असुर' शब्द का इस्तेमाल किया है.

दिग्विजय सिंह के बयानों से भन्नाई BJP,कहा- अच्छे काम में 'असुर' समस्या पैदा करने की कोशिश करते हैं
दिग्विजय सिंह को नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया है.
नई दिल्ली:

राम मंदिर भूमि पूजन और बीजेपी नेताओं के कोरोना वायरस होने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश सरकार मंत्री नरोत्तम मिश्र ने पलटवार किया है. उन्होंने अपने बयान में 'असुर' शब्द का इस्तेमाल किया है. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्राचीनकाल से यह होता आया है कि जब भी कोई अच्छा काम होना होता है, असुर उसमें समस्या पैदा करने की कोशिश करते हैं. दिग्विजय सिंह भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं. नरोत्तम मिश्र ने यह बात न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कही है. आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह, अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष सहित कई नेताओं को कोरोना हो चुका है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है इसलिए ऐसा हो रहा है. इसको लेकर उन्होंने कई ट्वीट किए हैं. 

अपने एक ट्वीट में दिग्विजय सिंह कहा, 'सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा'
१- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव 
२- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास
३- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।
४- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव अस्पताल में। 
५- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में 
६- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।

इसी तरह कांग्रेस नेता ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, '5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था. मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया. यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?' दिग्विजय सिंह आगे लिखते हैं, मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?'

इसके बाद पीएम मोदी से अपील करते हुए दिग्विजय सिंह कहते हैं, 'मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए. सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए.भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader Narottam Mishra, Digvijay Singh, Ram Mandir, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com