विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2020

विधानसभा उपचुनाव 2020 : BJP ने गुजरात समेत 5 राज्यों में उपचुनावों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम, यहां देखिए लिस्ट 

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट से डॉक्टर गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, गुजरात की अबदासा से प्रद्युमन सिंह जडेजा उम्मीदवार होंगे.

विधानसभा उपचुनाव 2020 : BJP ने गुजरात समेत 5 राज्यों में उपचुनावों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम, यहां देखिए लिस्ट 
By-election 2020: बीजेपी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा उपचुनाव (By-polls 2020) के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की रविवार को घोषणा की. बीजेपी ने पांच राज्यों की 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. भाजपा ने जिन राज्यों में उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा शामिल हैं. बीजेपी की ओर से विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उप-चुनाव 2020 के लिए इन नामों को स्वीकृति दी है.

गुजरात की 7 और छत्तीसगढ़ में एक सीट पर उपचुनाव 
छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट से डॉक्टर गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, गुजरात की अबदासा से प्रद्युमन सिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मिश्रा, धारी से जे.वी. काकड़िया, गधादा से आत्माराम परमार, कर्जन से अक्षय पटेल, दंग्स से विजय पटेल और कप्रादा से जीतूभाई चौधरी उम्मीदवार होंगे. 

fj2c4g28

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

झारखंड उपचुनाव 
दुमका विधानसभा सीट से लुईस मरांडी जबकि बेरमो से योगेश्वर महतो बीजेपी के प्रत्याशी होंगे. लुईस मरांडी पूर्व में झारखंड सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. वहीं, कांग्रेस ने बेरमो उपचुनाव के लिए कुमार जयमंगल "अनूप सिंह" को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

मणिपुर में वानगोई से ओइनाम लुखोई सिंह, वांगजिंग-टेना से पोनम ब्रोजन सिंह, सैतु से नगामथंग हाओकिप, सिंघात से जिनसुआनहुआ उर्फ जी.एस. हैपूज़ोउ उम्मीदवार होंगे. बीजेपी ने ओडिशा की दो सीट बालासोर से मानस कुमार दत्ता और तिरतोल से राजकिशोर बेहेरा को प्रत्याशी बनाया है.

वीडियो: मध्य प्रदेश उपचुनाव में 'मेरे राम बनाम तेरे राम'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bypolls 2020, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com