विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2020

अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही बीजेपी, किसानों के मुद्दे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि ‘’भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है और वह किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही है.

अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही बीजेपी, किसानों के मुद्दे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने एआईएमआईएम के साथ गठबंधन कर लिया है. (फाइल फोटो)
बलिया:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि ‘'भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है और वह किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही है.'' बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए राजभर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘'हम कोरोना को नहीं मानते हैं . सर्दी या खांसी ये बहुत पुरानी बीमारी है . जब कोविड-19 की दवाई बनी नहीं तो 98 फीसदी रोगी कैसे ठीक हो जा रहे हैं.''

असदुद्दीन ओवैसी की यूपी के चुनाव में दांव आजमाने की तैयारी, BJP से नाता तोड़ने वाली पार्टी से मिलाया हाथ

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा गरीबों, कमजोर, पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक को कोविड के नाम पर गरीब बनाने की कवायद कर रही है.'' उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘'गृह मंत्री के पश्चिम बंगाल की रैली को देख लीजिए . रैली में कहीं कोई मास्क पहनते दिखाई नहीं दिया . बिहार विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में भी यही दृश्य दिखाई दिया.'' उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोरोना नहीं है और चुनाव खत्म होते ही कोरोना की चर्चा शुरू हो जाती है.

शिवपाल सिंह यादव भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में शामिल होंगे: ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एआईएमआईएम के साथ गठबंधन और उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बनाने के आरोप पर उन्होंने कहा, ‘‘आज ओमप्रकाश राजभर के साथ ओवैसी आ गए हैं तो सारी पार्टियां बौखलाई हुई हैं, क्योंकि 22 फीसदी वोट ओवैसी का है और आठ फीसदी वोट पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर का है. हमारे साथ भागीदार संकल्प मोर्चा है, जिसका वोट 43 फीसदी है.''

Video: 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Om Prakash Rajbhar, Asaduddin Owaisi AIMIM, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com