विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने PMNRF मामले में गांधी परिवार पर साधा निशाना, लगाया गंभीर आरोप..

बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट करके पीएम नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) के मामले में कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती यूपीए सरकार (2007-08) को आड़े हाथ लिया और मशहूर गांधी परिवार पर PMNRF धनराशि का निजी हितों में उपयोग करने का आरोप लगाया.

बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने PMNRF मामले में गांधी परिवार पर साधा निशाना, लगाया गंभीर आरोप..
जेपी नड्डा ने PMNRF मामले में गांधी परिवार पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

देश की दो प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर 'बयान वार' थमने का नाम नहीं ले रहा. कोरोना महामारी, लद्दाख संघर्ष के अलावा दूसरे मुद्दों पर भी ये दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने का मौका नहीं छोड़ रहीं. गुरुवार को इमरजेंसी यानी आपातकाल की 45वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुछ बीजेपी नेताओं ने ट्वीट करके कांग्रेस पर प्रत्‍यक्ष-परोक्ष रूप से निशाना साधा था. इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने सिलसिलेवार ट्वीट करके पीएम नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) के मामले में कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती यूपीए सरकार (2007-08) को आड़े हाथ लिया और मशहूर गांधी परिवार पर PMNRF धनराशि का निजी हितों (राजीव गांधी फाउंडेशन) में उपयोग करने का आरोप लगाया. बीजेपी प्रमुख (JP Nadda) ने अपने ट्वीट में लिखा, 'धन के लिए एक परिवार की भूख ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है. कांग्रेस के शाही राजवंश को आत्म-लाभ के लिए अनियंत्रित लूट के लिए माफी मांगनी चाहिए!'.''

एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'भारत के लोगों ने देश के जरूरतमंद नागरिकों की मदद करने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को PMNRF को दान कर दिया. इस सार्वजनिक धन को एक परिवार की ओर से संचालित फाउंडेशन में 'डायवर्ट' करना न केवल एक संगीन धोखाधड़ी है, बल्कि भारत के लोगों के लिए बड़ा धोखा भी है.

बीजेपी अध्‍यक्ष ने आगे लिखा, 'संकट में लोगों की मदद करने के लिए बना पीएमएनआरएफ, यूपीए सरकार के वर्षों में राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दान कर रहा था. PMNRF बोर्ड में कौन बैठा? श्रीमती सोनिया गांधी. RGF की अध्यक्षता कौन करता है? श्रीमती सोनिया गांधी. यह पूरी तरह से निंदनीय, और नैतिकता की अवहेलना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMNRF, BJP Chief JP Nadda, Sonia Gandhi, Gandhi Family, Congress, UPA Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com