विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2021

तीन तलाक पर बोले BJP चीफ जेपी नड्डा- 'इस्लामिक देशों में नहीं है, लेकिन भारत में...'

वाराणसी में पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'ईरान, इराक और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में तीन तलाक नहीं है, लेकिन भारत में यह था और हम खुद को बहुत प्रगतिवादी कहते थे.'

तीन तलाक पर बोले BJP चीफ जेपी नड्डा- 'इस्लामिक देशों में नहीं है, लेकिन भारत में...'
जेपी नड्डा ने वाराणसी के एक कार्यक्रम में तीन तलाक का किया जिक्र. (फाइल फोटो)
वाराणसी:

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, इस दौरान उन्होंने तीन तलाक को मोदी सरकार की ओर से खत्म किए जाने के कानून का जिक्र किया. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि तीन तलाक ईरान, इराक और सीरिया में नहीं हैं, लेकिन भारत में तीन तलाक था.

वाराणसी में सोशल वर्कर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'ईरान, इराक और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में तीन तलाक नहीं है, लेकिन भारत में यह था और हम खुद को बहुत प्रगतिवादी कहते थे.' नड्डा ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, जिन्होंने मुस्लिम बहनों के खिलाफ इस अन्याय को खत्म किया और तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया.

यह भी पढ़ें : बंगाल के लिए BJP का 'लोखो सोनार बांग्ला' अभियान, 2 करोड़ सुझावों से बनेगा घोषणापत्र

नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी में पार्टी के नए बने क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी यहां 2017 में विधानसभा चुनावों में जीतकर सत्ता में आई थी. यहां की 403 सीटों वाली विधानसभा में, 309 विधायक अकेले बीजेपी के हैं. बाकी समाजवादी पार्टी 49, बहुजन समाज पार्टी के 18 और कांग्रेस के सात विधायक हैं.

BJP का 'सोनार बांग्ला' घोषणापत्र अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JP Nadda, Triple Talaq, Uttar Pradesh Assembly Elections 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com