- जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी मेडिकल सीटों की मंजूरी दी है.
- केंद्र सरकार इन सीटों के लिए लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करेगी जिससे मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.
- नई सीटें शिमला, टांडा, हमीरपुर, मंडी, नाहन और चंबा के मेडिकल कॉलेजों में जोड़ी जाएंगी.
हिमाचल प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी देने की घोषणा की है. इन सीटों के लिए केंद्र सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करेगी.
जानकारी के अनुसार, 23 जून को केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्राप्त हुआ था, जिसके बाद 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के साथ इस पर चर्चा हुई और महज चार महीनों के भीतर सभी 320 सीटों को स्वीकृति मिल गई. शिमला, टांडा, हमीरपुर, मंडी, नाहन और चंबा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इन नई सीटों के जुड़ने से मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी. जेपी नड्डा ने राज्य सरकार से इन सीटों को जल्द शुरू करने और केंद्र समर्थित स्वास्थ्य परियोजनाओं में तेजी लाने का भी आग्रह किया.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने 15,000 करोड़ रुपए की लागत से अगले पांच वर्षों में देशभर में 10,000 नई यूजी और पीजी मेडिकल सीटें बढ़ाने की योजना को मंजूरी दी है. हिमाचल प्रदेश में 320 नई पीजी सीटों की स्वीकृति भी इसी योजना का हिस्सा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि वह इन सभी 320 सीटों को समय पर शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके. उन्होंने राज्य में केंद्र सरकार की मदद से चल रही अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के काम में भी तेजी लाने की जरूरत बताई.
ये भी पढ़ें : बिजनेस चौपट हो जाएगा, त्योहार का सीजन है; दिल्ली के कारोबारियों की राहुल गांधी से रैली स्थगित करने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं