विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

राहुल गांधी ने सरदार पटेल की मूर्ति को बताया 'मेड इन चाइना' तो अमित शाह ने ऐसे किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में बन रही सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को मेड इन चाइना बताने के लिये भी राहुल गांधी पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने सरदार पटेल की मूर्ति को बताया 'मेड इन चाइना' तो अमित शाह ने ऐसे किया पलटवार
अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में बन रही सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को मेड इन चाइना बताने के लिये भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे समय में जब भारत एकजुट होकर भव्य ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष परियोजना को लेकर झूठी अफवाह फैलाने में लगे हैं, जो यह पूरी तरह से शर्मनाक है. बता दें कि गुरुवार को ही राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा चीन की सहायता से बनवाई जा रही है.

योग और स्वदेशी का उद्धार करने के लिए सिर्फ बाबा रामदेव ने काम किया : अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी, आपके परिवार ने सरदार पटेल का अपमान किया, लोगों के दिलों और दिमाग में बसी उनकी विरासत को मिटाने का असफल प्रयास किया. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आपका झूठ सरदार पटेल के प्रति घृणा का एक अन्य प्रदर्शन है. अमित शाह ने ट्वीट के जरिये राहुल गांधी पर हमला बोला.
 
दरअसल, मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गये राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम सरदार पटेल की मूर्ति गुजरात में स्थापित करेंगे, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि लौहपुरुष की मूर्ति पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा होगा, क्योंकि इसका निर्माण चीन कर रहा है. उन्होने कहा कि यह राष्ट्रभक्त, स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और देश का निर्माण करने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल का अपमान है.

आसान नहीं है बाबा रामदेव के गुरुकुल 'आचार्यकुलम' में एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

राहुल गंधी ने मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार को कहा कि अपने फोन को देखें, जूते और कपड़े को देखें, सभी पर मेड इन चाइना लिखा होगा. नरेंद्र मोदी जी गुजरात में सरदार पटेल की मूर्ति बनवा रहे हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू होगा. मगर यह मेड इन चाइन होगा. उन्होंने सरदार पटेल का अपमान किया है. 

बता दें कि सरदार पटेल के 143वें जन्मदिन के मौके पर यानी 31 अक्टूबर को पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन करेंगे. 

VIDEO: राजस्थान में BJP सरकार 'अंगद के पांव' जैसी : अमित शाह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Amit Shah, Sardar Vallabhbhai Patel, Statue Of Unity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com