विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

राज्य सभा उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी की बैठक, राम माधव का नाम चर्चा में

दरअसल गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की दस सीटों पर चुनाव होना है. इस कड़ी में पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और मध्य प्रदेश की एक सीट पर चुनाव होगा.

राज्य सभा उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी की बैठक, राम माधव का नाम चर्चा में
राम माधव (फाइल फोटो)
  • राज्‍यसभा की 10 सीटों पर होने हैं चुनाव
  • बुधवार शाम सात बजे बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
  • पश्चिम बंगाल की 6, गुजरात की 3 और मध्य प्रदेश की 1 सीट पर चुनाव
नई दिल्‍ली: राज्य सभा उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को शाम सात बजे होने जा रही है. दरअसल गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की दस सीटों पर चुनाव होना है. इस कड़ी में पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और मध्य प्रदेश की एक सीट पर चुनाव होगा.

बीजेपी की रणनीति
बीजेपी को इनमें से गुजरात और मध्य प्रदेश में जीत की उम्मीद है. बीजेपी, गुजरात में तीनों सीटों पर उम्‍मीदवार खड़े करेगी. गुजरात में बीजेपी के लिए दो सीटें जीतना तय माना जा रहा है. तीसरी सीट पर शंकर सिंह वाघेला के समर्थक विधायकों के जरिये  अहमद पटेल को रोकने की रणनीति है. दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में 8-11 कांग्रेसी विधायकों ने रामनाथ कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी. बीजेपी की नज़रें इन बागी विधायकों पर है.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पीएम नरेंद्र मोदी को फिर लेनी पड़ी अपनी ही पार्टी के सांसदों की क्लास
मध्य प्रदेश में एक सीट पर चुनाव होगा. इस सीट पर भी बीजेपी की जीत तय है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से राज्य सभा सीट खाली हुई है. इस सीट से बीजेपी महासचिव राम माधव का नाम चर्चा में सबसे आगे है.

VIDEO- अहमद पटेल को रोकने की रणनीति
 
लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Bjp Central Election Committee, Ram Madhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com