विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

पाकिस्‍तानी जनरल मुनीर पर अमेरिका ने दी सफाई तो बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर 'पाकिस्‍तान के जाल में फंसने' और झूठी जानकारियां फैलाने का आरोप लगाया है.

पाकिस्‍तानी जनरल मुनीर पर अमेरिका ने दी सफाई तो बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग 
नई दिल्‍ली:

पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के अमेरिका इनवाइट पर पिछले कुछ समय से घमासान मचा हुआ है. अमेरिका की तरफ से इस बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है कि उसने पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ को आमंत्रित किया था. अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से विपक्षी कांग्रेस पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया गया है. बीजेपी ने कांग्रेस से इस पूरे एपिसोड पर माफी मांगने को कहा है. 

पाकिस्‍तान के जाल में फंसी कांग्रेस 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर 'पाकिस्‍तान के जाल में फंसने' और झूठी जानकारियां फैलाने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'पिछले 2-3 दिनों से पूरी कांग्रेस पार्टी यही कह रही थी कि पाक आर्मी चीफ जनरल मुनीर अमेरिका जा रहे हैं. यह पाकिस्‍तान की तरफ से बिछाया हुआ जाल था.' उन्‍होंने आगे कहा, 'आज यह मालूम पड़ गया है कि न तो व्‍हाइट हाउस और न ही अमेरिकी मिलिट्री ने मुनीर को कभी इनवाइट किया था.' 

व्‍हाइट हाउस ने क्‍या कहा 

व्‍हाइट हाउस के अधिकारी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है. अधिकारी ने कहा, 'यह झूठ है. किसी भी विदेशी मिलिट्री के लीडर को इनवाइट नहीं किया गया है.' निशिकांत दुबे ने इस विवाद के बहाने से कांग्रेस पार्टी की विदेश नीति के इतिहास को भी आड़े हाथों लिया, खासतौर पर इजरायल और फिलिस्‍तीन के मसलों पर. उन्‍होंने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में गाजा पर हुई वोटिंग से भारत के गायब रहने पर प्रियंका गांधी की तरफ से हुई टिप्‍पणी पर उनकी आलोचना की. 

प्रियंका पर आक्रामक दुबे 

प्रियंका ने इसे 'शर्मनाक' बताते हुए एक्‍स पर एक लंबी-चौड़ी पोस्‍ट लिखी थी. निशिकांत दुबे ने इस पर कहा, 'जब आपको इतिहास नहीं मालूम होता है तो आप ऐसा ही करते हैं.' उन्‍होंने इशारा किया कि जिस समय नेहरु भारत के प्रधानमंत्री थे, भारत के रिश्‍ते इजरायल के साथ उसी समय से कायम हैं. यहां तक कि आधिकारिक तौर पर यूएन में  फिलिस्तीन का समर्थन किया था. 

हमने तो नहीं बुलाया... बिन बुलाए मेहमान पाक आर्मी चीफ मुनीर की अमेरिका ने फिर कर दी किरकिरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Army Chief Asim Munir, Asim Munir Invited To US, Asim Munir Pakistani Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com