विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2020

बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ कोविड-19 से संक्रमित

बेंगलुरू में स्थित बायोकॉन लिमिटेड (Biocon Limited) की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) ने सोमवार रात कहा कि उन्हें जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है.

बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ कोविड-19 से संक्रमित
जैव प्रौद्योगिकी उद्योग की 67 वर्षीय दिग्गज ने खुद ट्वीट करके दी जानकारी
बेंगलुरू:

बेंगलुरू में स्थित बायोकॉन लिमिटेड (Biocon Limited) की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) ने सोमवार रात कहा कि उन्हें जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. जैव प्रौद्योगिकी उद्योग की 67 वर्षीय दिग्गज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे Covid-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है. हल्के लक्षण हैं और मुझे उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा.''उनके ट्वीट का जवाब देते हुए, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘‘किरण मजूमदार-शॉ यह सुनकर दुख हुआ. हम आपको जल्द स्वस्थ देखना चाहते हैं! जल्द ठीक होकर लोटो मेरी दोस्त.''

COVID-19 के कुल मामले 27 लाख के पार, भारत में पिछले 24 घंटे में जुड़े 55,079 कोरोनावायरस केस, 876 की मौत

बता दें कि कर्नाटक में 17 अगस्त की शाम तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 2,33,283 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कर्नाटक में कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले सामने आये जिससे सोमवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 2.33 लाख हो गई.  विभाग ने बताया कि कोविड-19 के 8,040 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 3 हजार हो गई है. वहीं 6,680 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,41,491 हो गई.

Video: क्‍या कोविड-19 के खिलाफ जंग में जीत रहा है भारत?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Biocon Ltd, Kiran Mazumdar Shaw, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com