विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2024

बिहार जमीन सर्वे का काम छह महीने और बढ़ाया जा सकता है : राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल

जमीन सर्वे के मामले में दिलीप जायसवाल ने ये भी माना कि ब्लॉक दफ्तर में दलाल फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने सीओ द्वारा कागजात लंबित रखने की बात भी स्वीकार की, लेकिन साथ ही ये कहा कि वह अब तक 37 सीओ के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं. 

बिहार जमीन सर्वे का काम छह महीने और बढ़ाया जा सकता है : राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल
पटना:

बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है. इसे लेकर अब राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि "सर्वे का काम जो फिलहाल तीन महीने बढ़ाया गया है, उसे अब छह महीने बढ़ाया जा सकता है. ऐसे लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है, लेकिन मंत्री दिलीप जायसवाल ने ये भी माना कि ब्लॉक दफ्तर में दलाल इसका फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने सीओ द्वारा कागजात लंबित रखने की बात भी स्वीकार की, लेकिन साथ ही ये कहा कि वह अब तक 37 सीओ के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं." 

रैयत को परेशानी नहीं होगी - दिलीप जायसवाल

उन्होंने कहा, "अभी 60 प्रतिशत लोग 3-4 महीने में ये काम करवा लेंगे. विवाद केवल 15 से 20 प्रतिशत लोगों को होगा, जिन्होंने जमीन नहीं बांटा आदि लेकिन किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसलिए रैयत को कोई दिक्कत नहीं होगी और कागज के लिए लोगों को ब्लॉक दौड़ने की जरूरत नहीं है. अगर किसी का सर्वे छूटेगा तो उनके घर जाकर हम सर्वे कराएंगे. अभी सीओ भी ऐसा कर रहे हैं कि कोई भी कागजात को पैंडिंग रख रहा है और कहता है कि हमारे ऊपर बहुत काम है." 

सीएम के साथ दिलीप जायसवाल ने लिया ये फैसला

दिलीप जायसवाल ने कहा, "मुख्यमंत्री और हम कल बैठे थे और हमने तय किया कि जहां भी मामला ज्यादा पैंडिंग होगा, वहां अलग से 3-4 सीओ भेजेंगे और कहेंगे और उसको सब केस दे देंगे और वो सब काम कर करके आएंगे."

जमीन सर्वे के बाद लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा था कि बिहार में जमीन सर्वे के बाद लोगों की इससे जुड़ी सारी परेशानी खत्म हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि इसे रैयतों की मुश्किलें कम होगी और उन्हें लाभ मिलेगा.

इसके लिए टॉल फ्री नंबर भी किया था जारी

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि माफिया जमीन सर्वे को लेकर अफवाह फैला रहे थे. विभाग द्वारा एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिसके द्वारा रैयत अपनी समस्या, शिकायत दर्ज करा सकते हैं और सुझाव भी दे सकते हैं.

बंद नहीं होगा जमीन सर्वे

उन्होंने कहा था कि सर्वे बंद नहीं होगा, यह चल रहा है और चलता रहेगा. इस सर्वे को लेकर अभी थोड़ी दिक्कत आ रही हैं, लेकिन सर्वे होने के बाद भूमि से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगीं. विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी की भी अगर शिकायत मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

20 अगस्त से चल रहा है जमीन सर्वे का काम

बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम चल रहा है. इसी बीच पता चला कि कागजात को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में सरकार ने कागजात ढूंढने के लिए तीन महीने का समय दिया है. उन्होंने कहा कि आज जो लोग बाहर रह रहे हैं, उनके माता-पिता तो अभी किसी तरह कागज ऊपर कर लेंगे, लेकिन बाद में उन्हें काफी सुविधा मिलेगी. (इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Land Survey, Dilip Jaiswal, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com