विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2022

बिहार में ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर से 3 करोड़ की नकदी, लग्जरी कारें और कई प्लाट के दस्तावेज जब्त

आय से अधिक संपति मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर ये छापेमारी की है. उसके घर से भारी मात्रा में नकदी, करोड़ों की जमीन के कागजात , सोने चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

BIhar : पटना में ड्रग इंस्पेक्टर के घर करोड़ों की संपत्ति मिली
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा आया है, जिसमें एक ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर करोड़ों की दौलत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के खान मिर्जा इलाके में निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपति मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर ये छापेमारी की है. उसके घर से भारी मात्रा में नकदी, करोड़ों की जमीन के कागजात , सोने चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

डीएसपी निगरानी विभाग सुरेंद्र कुमार मौआर, निगरानी विभाग के टीम ने पटना के गोला रोड,पटना सिटी के सुल्तानगंज और जहानाबाद समेत चार ठिकानो पर छापेमारी की है. टीम ने करोड़ों रुपये का अवैध संपत्ति अर्जित करने का खुलासा किया है. वहीं निगरानी विभाग के अधिकारी का कहना है चारो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जब्त सामानों का आकलन किया जा रहा है.अधिकारी ने बताया कि आरोपी के एक घर से 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है. 

बता दें के इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले ओडिशा (Odisha) मोटर वाहन विभाग के एक सहायक उप-निरीक्षक को 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में सतर्कता अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था. झारसुगुड़ा में मोटर वाहन विभाग के एएसआई (ASI) हरेकृष्ण नायक के पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिलने के बाद छह स्थानों पर तलाशी ली गई थी. निदेशालय ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि अधिकारी की चल-अचल संपत्ति में तीन दो मंजिला इमारतें, पांच भूखंड और 4.46 लाख रुपये नकदी शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Drug Inspector, Black Money, Anti Corruption Bureau, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com