बिहार में आज 71 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पटना/नई दिल्ली:
- पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया जिले के आरक्षित इमामगंज सीट से लड़ रहे हैं. यह सीट औरंगाबादा लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष मांझी यहां से वर्तमान विधायक हैं. उनके खिलाफ आरजेडी ने उदय नारायण सिंह को उतारा है, जो कुछ सालों पहले तक जेडीयू से जुड़े हुए थे.
- 27 साल की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शूटर, श्रेयसी सिंह जमुई से बीजेपी के लिए लड़ रही हैं. उनके खिलाफ आरजेडी के विजय प्रकाश यादव खड़े हैं, वो यहां से सिटिंग एमएमलए हैं. विजय प्रकाश यादव के बड़े भाई जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं और लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी रहे हैं.
- राज्य कैबिनेट के छह सदस्य- गया टाउन से प्रेम कुमार, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बांका से राम नारायण मंडल, जहांनाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, दिनारा से जयकुमार सिंह और राजपुर से संतोष कुमार निराला पहले चरण की वोटिंग में खड़े हैं. वर्मा, सिंह और निराला जेडीयू के उम्मीदवार हैं, बाकी बीजेपी के.
- जेडीयू के मंत्री एलजेपी और आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन दोनों का मुकाबला कर रहे हैं. कृष्णनंदन वर्मा नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़ा नाम हैं, वो जहां से लड़ रहे हैं, वहां आरजेडी का काफी प्रभाव है,
- सासाराम सीट पर दिलचस्प तिहरी लड़ाई देखने को मिल रही है. आरजेडी के इन्कंबेंट नेता अशोक कुमार जेडीयू की टिकट पर लड़ रहे हैं. उनके सामने वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया हैं, जिन्होंने बीजेपी छोड़कर एलजेपी जॉइन कर ली थी. आरजेडी ने यहां राजेश कुमार गुप्ता को उतारा है.
(PTI से इनपुट के साथ)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar Assembly Election 2020, Bihar Voting Today, Bihar First Phase Voting