धरती पर एक बड़ा सौर तूफान आने वाला है और इससे इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रभावित हो सकता है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है. लेकिन सवाल है कि भारत पर इसका क्या असर होगा? एनडीटीवी के साइंस एडिटर पल्लव बागला ने लद्दाख की ऊंचाई पर पहुंचे. उन्होंने सूर्य की स्थिति को समझने के लिए भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के निदेशक डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम से बात की.
सौर तूफान सूर्य द्वारा सौर मंडल में प्रक्षेपित कणों, ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्र और सामग्री का अचानक विस्फोट है. वैज्ञानिकों का दवा है कि आने वाला सौर तूफान दूरसंचार और उपग्रहों को प्रभावित कर सकता है. भारत के वैज्ञानिक इसकी निगरानी कर रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विशेषज्ञों ने कहा, " भारतीय उपग्रह ऑपरेटरों को सभी सावधानियां बरतने के लिए सूचित कर दिया है. अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि तूफान आगे की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉ. सुब्रमण्यन ने दावा किया, "कुछ दिन पहले जो (सौर) ज्वाला भड़की थी, वह ताकत के मामले में मई में हुई ज्वाला के समान है. मैग्नेटोस्फीयर में किसी प्रकार के हस्तक्षेप की उम्मीद करेंगे. फिलहाल इस तूफान को लेकर पड़ताल जारी है."
क्या-क्या हो सकता है प्रभावित?
सौर तूफान पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में एक बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकता है, जिसे भू-चुंबकीय तूफान कहा जाता है. रेडियो ब्लैकआउट, बिजली कटौती जैसे प्रभाव पैदा कर सकता है. हालाँकि, वे पृथ्वी पर किसी को सीधे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, क्योंकि ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र और वातावरण हमें इन सबसे बुरे तूफानों से बचाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं