सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला मामले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को बड़ी राहत दी है और कहा है कि उन्हें गिरफ्तारी से मिला संरक्षण जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों का संरक्षण बढ़ाते हुए कहा कि उनके विदेश जाने पर भी कोई रोक नहीं रहेगी. मामले की अब अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.
अभिषेक बनर्जी की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि वो दुबई जाना चाहते हैं. 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए जारी समन पर रोक लगा दी थी. साथ ही गिरफ्तारी से संरक्षण दिया था, हालांकि ED को उन्हें 24 घंटे पूर्व नोटिस देकर कोलकाता में पूछताछ करने की अनुमति दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर ED कोलकाता में पूछताछ करती है तो राज्य सरकार ED को सहयोग करे और उसके अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करे. अदालत राज्य मशीनरी द्वारा किसी भी तरह की रुकावट और हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं अभिषेक बनर्जी. हाईकोर्ट अभिषेक बनर्जी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुका है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय( ED) की तरफ से जारी किए गए समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. ED ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को बंगाल में कथित कोयला तस्करी से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में 29 मार्च को पेश होने के लिए तलब किया था.
- सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा था कि वह TMC नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी से दिल्ली की बजाय कोलकाता में पूछताछ क्यों नहीं कर सकता. सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि वो ये आदेश जारी करेगा कि कोलकाता में ED अधिकारियों को सुरक्षा दी जाए और पूछताछ में कोई बाधा ना आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं