विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

"भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह": तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

सोशल मीडिया पर आलोचना को साइबर अपराध घोषित किए जाने के बिहार सरकार के कदम को लेकर राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को हिटलर भी करार दिया

"भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह": तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में लोकतंत्र को कुचलने में लगे हुए हैं.
  • सोशल मीडिया पर आलोचना पर अंकुश के कदम से भड़के तेजस्वी
  • मंत्री, सांसद-विधायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई का प्रावधान
  • राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना हिटलर से की
पटना:

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोशल मीडिया पर आलोचना को बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) के नए आदेश को लेकर उन पर करारा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं.राजद नेता ने कई सिलसिलेवार ट्वीट कर नीतीश कुमार को घेरा. दरअसल, बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों से कहा गया है कि वे मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक और गलत पोस्ट का ब्योरा दें.

तेजस्वी ने कहा, "60 घोटालों के साजिशकर्ता, भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, अपराधियों के संरक्षक, अनैतिक और असंवैधानिक सरकार के कमजोर मुखिया नीतीश कुमार हैं. बिहार पुलिस शराब बेच रही है. मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे नए आदेश के तहत मुझे गिरफ्तार करें." सोशल मीडिया पर आलोचना को साइबर अपराध घोषित किए जाने के बिहार सरकार के कदम को लेकर राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को हिटलर भी करार दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में लोकतंत्र को कुचलने में लगे हुए हैं.

राजद नेता ने कहा, "प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते. जो सरकार के खिलाफ लिखते हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है. लोगों को अपनी शिकायतें लेकर विपक्ष के नेता तक आने से रोका जा रहा है. नीतीश जी आप जानते हैं कि आप थक गए हैं, लेकिन कुछ तो शर्म कीजिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Bihar Chief Minister Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com