विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

BSP ने सपा से खत्म किया गठबंधन, तो भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर बोले- मायावती ने तो...

चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने कहा कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत खो दी है. 

BSP ने सपा से खत्म किया गठबंधन, तो भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर बोले- मायावती ने तो...
चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) पर निशाना साधा.
  • भीम आर्मी के मुखिया हैं चंद्रशेखर
  • बीएसपी प्रमुख मायावती पर साधा निशाना
  • सपा से गठबंधन खत्म करने पर बिफरे चंद्रशेखर
नई दिल्ली:

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने पहली बार सीधे तौर पर बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) पर निशाना साधा है. चंद्रशेखर ने बुधवार को मायावती पर कांशीराम द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया है. चंद्रशेखर ने कहा कि मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन तोड़कर बहुजन आंदोलन को कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा, 'यह फैसला उन कमजोर वर्ग के लोगों के पक्ष में नहीं है, जिन्हें इस गठबंधन से मजबूती मिली थी'. चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने कहा कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत खो दी है. भीम आर्मी प्रमुख ने कहा, "जब उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की घोषणा की, तो बसपा कार्यकर्ताओं ने खुद को आश्वस्त किया कि पार्टी आगे बढ़ेगी, लेकिन तभी उन्होंने गठबंधन तोड़ कर सभी को निराश कर दिया".  

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर 'रावण' का BSP सुप्रीमो मायावती पर बड़ा बयान, दलितों को लेकर कही यह बात...

भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने (Chandrashekhar) भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने और अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के शीर्ष पदों पर नियुक्त करने पर भी मायावती को आड़े हाथों लिया. यह पूछे जाने पर कि क्या 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाग लेगी, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है. आपको बता दें कि बसपा सुप्रिमो मायावती (Mayawati) हमेशा चंद्रशेखर की आलोचना करती रही हैं. उन्होंने चंद्रशेखर (Chandrashekhar) को भाजपा की बी टीम तक कहा लेकिन, ऐसा पहली बार है जब भीम आर्मी प्रमुख ने बसपा अध्यक्ष पर हमला बोला है. (इनपुट-IANS) 

VIDEO: मेरा मकसद सिर्फ नरेंद्र मोदी को हराना है - चंद्रशेखर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrashekhar, Chandrashekhar Azad, Mayawati, BSP Chief Mayawati, SP BSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com