विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल हुए भीम आर्मी प्रमुख, कहा-इस लड़ाई में हम किसानों के साथ

क‍िसान कानून के व‍िरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं. वहीं यूपी के सैकड़ों किसान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के लिए रविवार सुबह से दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर बैठे हैं.

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल हुए भीम आर्मी प्रमुख, कहा-इस लड़ाई में हम किसानों के साथ
भीम आर्मी के प्रमुख ने कहा, हम अपने किसानों को पूरा समर्थन दे रहे हैं
  • इस दौरान आजाद के बड़ी संख्‍या में समर्थक भी थे साथ
  • भीम आर्मी प्रमुख ने किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की
  • कहा, इस लड़ाई में हम अपने किसानों के साथ हैं
नई दिल्ली:

Farmers Protest: भीम आर्मी के प्रमुख (Bhim Army chief) चंद्रशेखर आज़ाद (Chandra Shekhar Azad) ने मंगलवार को दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन (farmers' protest) में हिस्सा लिया. आजाद के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी प्रदर्शन में शामिल हुए. उनकी मांग है कि नए कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए. इस साल मार्च में राजनीतिक पार्टी बनाने वाले उत्तर प्रदेश के दलित नेता ने कहा, " किसान इस सर्दी में अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं. इन कानूनों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए." उन्होंने कहा, "हम अपने किसानों को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं. हम इस लड़ाई में उनके साथ हैं." 

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के लिए रविवार सुबह से दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर बैठे हुए हैं. इससे पहले, दिन में किसान संघों ने केंद्र सरकार के साथ बैठक में शामिल होने का निर्णय किया था. वहीं दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी है.

केंद्र से बातचीत के लिए राजी किसान संगठन के नेताओं की रणनीति

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Protest, Bhim Army Chief, Chandra Shekhar Azad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com