विज्ञापन

'मेरे साथ आ जाइए'- हैदराबाद में PM मोदी ने कांग्रेस के CM रेवंत रेड्डी से ऐसा क्यों कहा?

हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजेदार चुटकी से गूंज उठा पूरा मंच. दोनों नेताओं के बीच का ये वाकया सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा.

'मेरे साथ आ जाइए'- हैदराबाद में PM मोदी ने कांग्रेस के CM रेवंत रेड्डी से ऐसा क्यों कहा?
PTI
  • PM मोदी ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान रेवंत रेड्डी से मजाक में कहा कि बेहतर होगा आप मेरे साथ आ जाइए.
  • रेवंत रेड्डी ने PM से उनके मुख्यमंत्री काल में मनमोहन सरकार से मिल रही गुजरात को सहायता का जिक्र किया.
  • इस पर PM मोदी ने कहा- तेलंगाना को केंद्र से पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा मदद मिल रही है और विस्तार से बताया.

प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में करीब 9400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे. भाषण के दौरान उन्होंने तेलंगाना को मिल रही केंद्रीय मदद का ज़िक्र करते हुए रेवंत रेड्डी की ओर देखा और मुस्कुराकर और बोले “इससे अच्छा है कि आप मेरे साथ ही आ जाइए”. बस मंच पर मौजूद नेताओं के चेहरे पर मुस्कान फैल गई और हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा.

दरअसल मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जब मंच पर भाषण दे रहे थे तब उन्होंने गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मनमोहन सरकार के दिए जाने वाली सहायता का जिक्र किया और बोले कि पीएम मोदी ने तब गुजरात मॉडल विकसित किया था. आज तेलंगाना को भी वैसी ही उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी इस राज्य को वैसी ही सहायता दें जैसी मनमोहन सिंह ने तब गुजरात को दी थी.

इसी पर पीएम मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में राजनीतिक संदर्भ को जोड़ते हुए कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में मनमोहन सरकार थी, उस दौर में गुजरात को जितनी मदद मिलती थी आज तेलंगाना को उससे कहीं ज्यादा समर्थन दिया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि, "राज्य को केंद्र से लगातार इतनी बड़ी मदद मिलती रही है कि आपके पास अपने वादे पूरे करने के लिए कुछ बचेगा ही नहीं... इसलिए बेहतर है कि आप मेरे साथ आ जाइए.”

उनकी यह टिप्पणी राजनीतिक कटाक्ष भी थी और दोस्ताना माहौल बनाने की कोशिश भी. खास बात यह रही कि रेवंत रेड्डी भी इस दौरान मुस्कुराते नजर आए.

तेलंगाना में रेलवे का बजट हजार करोड़ से बढ़कर 5500 करोड़

मोदी ने अपने भाषण में तेलंगाना के लिए रेलवे बजट का जिक्र करते हुए कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश के समय रेलवे बजट करीब 1000 करोड़ रुपये हुआ करता था, लेकिन अब अकेले तेलंगाना के लिए यह आंकड़ा 5500 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंच चुका है.

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की परियोजनाओं से राज्य में रोजगार बढ़ेगा, कनेक्टिविटी सुधरेगी और तेलंगाना देश की तेज विकास यात्रा का बड़ा हिस्सा बनेगा.

उधर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि तेलंगाना देश की पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में बड़ा योगदान देगा.

उसी दौरान रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से अपील की कि, “तेलंगाना के विकास के लिए हमें दो घंटे दीजिए, ताकि हम अपने विजन और योजनाओं को विस्तार से आपके सामने रख सकें.”

उन्होंने पीएम मोदी को 'बड़े दिल वाला नेता' बताते हुए राज्य के विकास में सहयोग जारी रखने की मांग की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Revanth Reddy, Modi Joke Viral, Political News India, Why Did PM Modi Tell Revanth Reddy To Join Him?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com