- बेंगलुरु के लोगों की मुस्तैदी से एक महिला को उसके पति द्वारा गला रेतने से बचा लिया गया
- राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पीटा जिससे वह महिला को छोड़ने पर मजबूर हो गया और उसकी जान बची
- यह घटना मंगला इलाके के पास हुई जहां संजय ने सड़क किनारे स्कूटी रोककर पत्नी पर हमला किया था
बेंगलुरु के लोगों की सूझबूझ और समय पर मदद के लिए दौड़ने की वजह से एक महिला की जान बच गई. वरना अक्सर ये देखा जाता है कि कई भी घटना होती है तो लोग मदद के बजाय पहले वीडियो बनाते लगते हैं. जिसकी वजह से कई बार वो हादसे भी हो जाते हैं, जिनको लोगों की मदद से रोका जा सकता था. लेकिन बेंगलुरु के इन लोगों पर गर्व महसूस हो है जो एक महिला की मदद के लिए आगे आए और उसको किसी अप्रिय घटना का शिकार होने से बचा लिया. दरअसल संजय नाम का एक शख्स बीच सड़क पर अपनी पत्नी सोनाली का सिर कलम करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन लोगों की मुस्तैदी की वजह से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका.
आरोपी संजय मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कपल की शादी में पिछले कई महीनों से परेशानी चल रही थी. संजय और सोनाली की यह दूसरी शादी थी और वे बेंगलुरु आकर अपनी लाइफ को ट्रैक पर लगाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन संजय की शराब की लत की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. सूत्रों के मुताबिक, बार-बार होने वाले झगड़ों के बाद सोनाली ने संजय के साथ रहने से इनकार कर दिया था, जिससे संजय कथित तौर पर गुस्से में था.
स्कूटी रोक दबोचा पत्नी का गला
नेलमंगला इलाके के पास घटी इस भयावह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए शख्स ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी रोकी और वहां से गुजर रही सोनाली को दबोच लिया. उसने महिला का गला पकड़ लिया जिसके बाद वह छटपटाने लगी और खुद को बचाने की कोशिश में हाथ-पांव मारने लगी. शख्स ने जमीन पर गिराकर महिला का गला रेतने की कोशिश कर रही रहा था कि आसपास मौजद लोग तुरंत हरकत में आए.
Proud of you Bengaluru and these Youngsters who refused to let a lunatic b¢head his wife; instead of watching and making videos, they decide to act: pic.twitter.com/yMyg64brsB
— Mihir Jha (@MihirkJha) May 7, 2026
पत्नी का गला रेत रहे शख्स को लोगों ने पीटा
लोग तुरंत दौड़कर स्कूटी सवार के पास पहुंचे और उसे पीटने लगे ताकि वह महिला को छोड़ दे. लेकिन स्कूटी सवार पर तो जैसे खून सवार था. वह महिला को छोड़ ही नहीं रहा था. पास से जा रहे लोगों ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और हेलमैट से उताकर आरोपी को पीटने लगे. कुछ लोगों ने चप्पल से भी उसकी पिटाई की. जिनके पास कुछ भी नहीं था उन्होंने जमकर घूसे बरसाए. राहगीरों ने उसे इतना पीटा कि उसे महिला छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.
राहगीरों ने बचाई महिला की जान
गुस्साए राहगीरों ने महिला पर हमला कर रहे शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जिसके बाद वह लोगों के सामने अपनी जान की भीख मांगते दिखाई दिया. पूछने पर पता चला कि वह महिला उसकी पत्नी है. जिसकी वह गला रेतने की कोशिश कर रहा था. ये सुनते ही लोग और भड़क गए. ये कहना गलत नहीं होगा कि राहगीरों की मुस्तैदी की वजह से महिला की जान बच गई.
बेंगलुरु ने लोगों ने वीडियो बनाने के बजाय मदद को चुना
वरना आमतौर पर जब भी कोई घटना होती है तो लोग मदद के लिए आगे आने के बजाय मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड करने में बिजी हो जाते हैं जिसकी वजह से उसे समय रहते रोका नहीं जाता. लेकिन बेंगलुरु के लोगों ने ऐसा नहीं किया. वह तुरंत हरकत में आए और महिला को उसके क्रूर पति के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं