विज्ञापन

पति के बिना नहीं जीना... बेंगलुरु में गीजर गैस लीक से पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद महिला ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि बी राज नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गीजर की गैस के कारण बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पति की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्‍नी ने भी आत्‍महत्‍या कर ली.

पति के बिना नहीं जीना... बेंगलुरु में गीजर गैस लीक से पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद महिला ने की आत्महत्या
  • कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर के बेट्टानागेरे गांव में एक महिला ने पति की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.
  • महिला के पति बी राज गीजर की गैस लीक होने से नहाते समय बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
  • पुलिस ने मीना का शव फंदे से लटका पाया. पुलिस ने दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर स्थित नेलमंगला तालुक से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. बेट्टानागेरे गांव में एक महिला को अपने पति की मौत की सूचना मिली और वह इस सदमे को बर्दाश्‍त नहीं कर सकी. महिला ने पति की मौत के बाद आत्‍महत्‍या कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बी राज पेशे से ड्राइवर थे. घर में गीजर की गैस लीक होने से उनकी दुखद परिस्थितियों में मौत हो गई. यह सूचना जब कैनरा बैंक में काम करने वाली उनकी पत्‍नी मीना को मिली तो उन्‍होंने भी आत्‍महत्‍या कर ली. 

पुलिस ने बताया कि बी राज नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गीजर की गैस के कारण बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके बेटे तरुण ने अपनी मां को पिता की मौत की सूचना दी. 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में पाइपलाइन चैंबर से मिला छात्र का शव, हादसा या लापरवाही, जांच जारी

पति की मौत के बाद घर नहीं लौटी मीना 

पुलिस के मुताबिक, पति की मौत की खबर मिलने के बाद मीना सदमे में आ गई. इसके बाद वह न तो अपने घर लौटी और न ही मोर्चरी पहुंची. 

तरुण ने अपनी मां का देर रात तक इंतजार किया. हालांकि कई घंटों तक तरुण का अपनी मां से कोई संपर्क नहीं हुआ. इसके बाद उन्‍होंने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.  

ये भी पढ़ें: मैडम ने क्लास ने बताई अपनी पसंदीदा चीज, फिर छोटे-छोटे बच्चों ने अगले दिन किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल

फंदे से लटका मिला मीना का शव

इसके बाद पुलिस ने मीना की तलाश शुरू की. पुलिस को मीना का शव बेट्टानागेरे के पास फंदे से लटका मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मीना अपने पति की अचानक से हुई मौत को बर्दाश्‍त नहीं कर पाई और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया.  

नेलमंगला पुलिस स्टेशन और मदनयकानहल्ली पुलिस स्टेशन में दोनों मौतों के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com