- बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में बम धमाके में 9 लोग घायल
- हमले में IED का इस्तेमाल किया गया : कर्नाटक CM
- दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेस्तरां में धमाका हुआ
बेंगलुरु के कुंडलहल्ली में एक कैफे में हुआ धमाका (Rameshwaram Cafe Blast) दरअसल एक बम धमाका था. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने इसकी पुष्टि की है. सिद्धारमैया ने कहा कि आज बेंगलुरु के कुंडलाहल्ली में एक लोकप्रिय रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए. साथ ही बम धमाके की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि एक जोरदार धमाके के बाद मौके पर धुएं का गुबार छा जाता है और अफरातफरी मच जाती है.
विस्फोट के बाद पुलिस ने कहा था कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रामेश्वरम कैफे विस्फोट (Rameshwaram Cafe Blast) का कारण क्या था. विस्फोट के बाद आतंकवाद रोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम के कैफे पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कैफे पर हमले में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, "जानकारी है कि दोपहर करीब 12.30 बजे एक विस्फोट हुआ. वहां एक बैग था. जांच जारी है... मुझे पता चल रहा है कि यह एक आईईडी था."
इससे पहले, कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "कैफे में एक ब्लास्ट हुआ है, ये ब्लास्ट कैसे हुआ, किसी ने किया या कोई घटना हुई, इस बात की जांच के लिए पुलिस की टीम, एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है. डीजीपी और पुलिस कमिश्नर ने भी स्पॉट पर जाकर जांच की है. मौके से मिले साक्ष्यों की जांच के बाद इस घटना के बारे में कुछ कहा जा सकेगा. इस धमाके में कुल 9 लोग घायल हुए हैं, कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है. मैं भी आज या कल सुबह वहां जाऊंगा, इस ब्लास्ट में आईईडी का इस्तेमाल हुआ है या नहीं ये अभी जांच का विषय है. कुछ लोगों को कहते हुए सुना गया है कि इसमें आईईडी का इस्तेमाल हुआ है, ये भी सुनने में आ रहा है कि किसी ने कोई बैग वहां पर रखा फिर ये घटना हुई, इन सबकी जांच की जा रही है. पुलिस महकमा पूरी तरह से मामले की जांच में जुटा है, जल्द ही बाकी बातें साफ हो जाएंगी."
भाजपा के बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने कैफे मालिक से बात की कि विस्फोट का कारण क्या हो सकता है. उन्होंने लिखा, "रामेश्वरम कैफे के संस्थापक नागराज से उनके रेस्तरां में विस्फोट के बारे में बात की. उन्होंने मुझे बताया कि विस्फोट एक ग्राहक द्वारा छोड़े गए बैग के कारण हुआ, न कि किसी सिलेंडर विस्फोट के कारण. उनका एक कर्मचारी घायल हो गया है. यह बम धमाके का स्पष्ट मामला प्रतीत होता है. बेंगलुरु मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से स्पष्ट जवाब की मांग करता है.''
Just spoke to Rameshwaram Café founder Sri Nagaraj about the blast in his restaurant.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) March 1, 2024
He informed me that the blast occurred because of a bag that was left by a customer and not any cylinder explosion. One of their employees is injured.
It's seems to be a clear case of bomb…
विस्फोट में घायल सभी नौ लोगों का इलाज ब्रुकफील्ड अस्पताल में किया जा रहा है. कर्नाटक पुलिस प्रमुख के मुताबिक, सभी खतरे से बाहर हैं.
ये भी पढ़ें :
* पिछले 2 साल में देश के 8 टॉप शहरों में 20% तक बढ़े घरों के दाम, मजबूत मांग के चलते आई तेजी: रिपोर्ट
* बेंगलुरु की दुकानों के लिए '60% कन्नड़' नियम की समय सीमा 2 हफ्ते और बढ़ाई गई
* "गंदे कपड़ों" की वजह से किसान को बेंगलुरु मेट्रो में चढ़ने से रोका, मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर मांगी रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं