विज्ञापन

बंगाल सरकार महिलाओं के लिए दो खास रिज़र्व फोर्स शुरू करेगी, मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी बटालियन होंगे नाम

मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी दोनों पश्चिम बंगाल की ही रहने वाली थीं और उनके कार्यों के कारण आज भी लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं.यही कारण है कि शुभेंदु सरकार ने इन दोनों महिलाओं के नाम पर महिला बटालियन का नाम रखने का फैसला किया है.

बंगाल सरकार महिलाओं के लिए दो खास रिज़र्व फोर्स शुरू करेगी, मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी बटालियन होंगे नाम
शुभेंदु सरकार लगातार पश्चिम बंगाल में बड़े फैसले ले रहे हैं.
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस में दो महिला स्टेट पुलिस रिजर्व फोर्स बटालियन बनाने की घोषणा की है
  • मातंगिनी हाजरा और रानी शिरोमणि के नाम पर इन बटालियनों का नामकरण किया गया है
  • महिला पुलिसकर्मी अब दंगा-रोधी ऑपरेशन और जन-सुरक्षा से जुड़े कार्य भी संभालेंगी

पश्चिम बंगाल सरकार पुलिस में महिलाओं के लिए दो खास रिजर्व फोर्स शुरू करने जा रही है. इन बटालियनों का नाम बंगाल की महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है. एक बटालियन का नाम मतांगिनी हाजरा और दूसरी का नाम रानी शिरोमणि बटालियन रखने की घोषणा की गई है. साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार, महिला पुलिसकर्मी अब दंगा-रोधी ऑपरेशन भी संभालेंगी.

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य पुलिस में दो नई बटालियन बनाने की घोषणा की है. ये बटालियन महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दंगा-रोधी ऑपरेशन और जन-सुरक्षा से जुड़े काम संभालेंगी.

राज्य में खास तौर पर महिला पुलिस फोर्स की बढ़ती जरूरत को देखते हुए, पश्चिम बंगाल पुलिस के तहत दो खास महिला स्टेट पुलिस रिजर्व फोर्स (SPRF) बटालियन बनाने का प्रस्ताव है:

  1. मातंगिनी हाजरा महिला SPRF बटालियन: इसकी प्रस्तावित जगह जमीन की उपलब्धता और ऑपरेशनल जरूरतों के आधार पर सरकार तय कर सकती है.
  2. रानी शिरोमणि महिला SPRF बटालियन: इसकी प्रस्तावित जगह SAP 8वीं बटालियन कैंपस के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए शिरोमणि बैरकपुर पुलिस ब्रिगेड इलाका है.

मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी दोनों पश्चिम बंगाल की ही रहने वाली थीं और उनके कार्यों के कारण आज भी लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं.यही कारण है कि शुभेंदु सरकार ने इन दोनों महिलाओं के नाम पर महिला बटालियन का नाम रखने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे की जांच में सीसीटीवी वाली मुश्किल, नृपेंद्र मिश्र ने बताया कमी कहां रह गई

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
देश और दुनिया देखने और समझने का कौतूहल बचपन से रहा. हिन्दी और संस्कृत से मेलजोल पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण हुआ. युवा होते ही राजनीति दिलचस्प लगने लगी... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, West Bengal News Hindi, Subhendu Sarkar, West Bengal, West Bengal Women Empowerment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com