बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों की चुनाव प्रचार की रफ्तार भी तेज हो रही हैं. भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के बड़े नेता एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. एक तरफ जहां पर बीजेपी के नेता पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने के लिए जी जान एक कर रखे हैं तो ममता बनर्जी भी बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखीं हैं. धुआंधार चुनाव प्रचार के बीच अब नेताओं के हेलिकॉप्टर को उतारने को लेकर रोकने की नई जंग शुरू हो गई है.
आखिरी वक्त में नहीं मिली परमिशन
एक जगह मिथुन चक्रवर्ती के हेलिकॉप्टर न उतरने पर भाजपा प्रत्याशी भड़क गए और उन्होंने चेतावनी दे दी कि देखते हैं, अभिषेक बनर्जी का हेलिकॉप्टर भी कैसे लैंड करता है. दरअसल, उत्तर दिनाजपुर के कर्णदिघी विधानसभा क्षेत्र में एक मीटिंग में मिथुन चक्रवर्ती और श्रमिक भट्टाचार्य को शामिल होना था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वह BJP उम्मीदवार बिराज बिस्वास के प्रचार के लिए आने वाले थे. पार्टी कार्यकर्ता और मिथुन के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे, लेकिन आखिरी वक्त पर खबर आई कि प्रशासन ने दालखोला में उनके हेलिकॉप्टर को लैंड करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. प्रशासनिक कारण से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग अनुमति न मिलने से भाजपा को अपनी यह महत्वपूर्ण मीटिंग रद्द करनी पड़ी.
अभिषेक बनर्जी को लेकर दी चेतावनी
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के दबाव में हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दी गई. भाजपा उम्मीदवार बिराज बिस्वास ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आज हमारे नेताओं का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया तो हम देखेंगे अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर कैसे लैंड करता है."
कर्णदिघी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने यह भी कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी. इस घटना के कारण इलाके में राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है.
बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट
'बंगाल में गुंडा टैक्स वसूला जा रहा', पहली बंगाल रैली में PM मोदी-ममता पर राहुल का डबल अटैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं