विज्ञापन

लखनऊ में शादी, राम मंदिर के दर्शन... शुभेंदु के PA मर्डर में गिरफ्तार बलिया के राज सिंह की मां ने क्या बताया

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या के केस में गिरफ्तार राज सिंह बलिया का निवासी है. उसकी मां ने बताया कि हम लोग लखनऊ में एमएलसी साहब की बेटी की शादी से वापस लौट रहे थे. ढाबे पर खाना खाने के बाद जैसे निकले तो तुरंत मोड़ पर एसओजी की टीम ने रोक लिया.

लखनऊ में शादी, राम मंदिर के दर्शन... शुभेंदु के PA मर्डर में गिरफ्तार बलिया के राज सिंह की मां ने क्या बताया
शुभेंदु के PA मर्डर केस में गिरफ्तार बलिया के राज सिंह की मां ने क्या-क्या बताया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या में नए-नए राज खुल रहे हैं. अब पुलिस ने यूपी के बलिया निवासी राज सिंह को सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. बिहार के बक्सर में भी दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. बलिया के जिस राज सिंह की गिरफ्तारी हुई है, उसको लेकर बताया जा रहा है कि वह लखनऊ में एक शादी कार्यक्रम के बाद वापस अपने घर जा रहा था. उस दौरान राज के साथ उसकी मां भी थी. राज सिंह की गिरफ्तारी पर साथ में लखनऊ गई उसकी मां ने बताया कि मेरा बेटा बेगुनाह है, सीसीटीवी चेक कर सकते हैं. मेरा बच्चा गलत नहीं है, मुझे न्याय चाहिए. राज सिंह के पिता की मौत हो चुकी है.

'MLC के बेटी की शादी में गया था लखनऊ'

आरोपी राज सिंह की जामवंति सिंह ने बताया कि एमएलसी साहब के बेटी की शादी में लखनऊ जा रहे थे. हमने भी कहा कि हमें भी लेकर चलिए, उधर पिछौछा शरीफ बाबा का मजार है, वहां जाकर करके दर्शन करूंगी. इस पर हम भी चले गए. मैरिज हाल के आसपास गेस्ट हाउस लिए. हम गेस्ट हाउस में रुक गए और बच्चे शादी में चले गए. 12 बजे के करीब वापस आए तो बच्चे सो गए और हम भी सो गए. सुबह उठे तो हम लोग पिछौछा शरीफ के लिए चल दिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

राम मंदिर के दर्शन के बाद SOG ने पकड़ा

मां ने आगे बताया कि हम वहां पर दर्शन किए और राज से 2-2 चादर चढ़वाए. दर्शन करने के बाद हमने कहा कि अयोध्या बहुत ही नजदीक है. यहां से 2 घंटे का राश्ता है, हमको दर्शन करवा दो. जब से दिर बना है, मैं दर्शन नहीं की. इसके बाद हम लोग वहां गए और 8-9 के करीब अच्छे से दर्शन किए. फिर बच्चों के भूख लगी थी तो एक ढाबे पर खाना खिलाया और जैसे ही खाना खाने के बाद वहां से निकल रहे थे. तभी मोड़ पर एकदम से एसओजी टीम ने हमारी गाड़ी को रोक लिया. 

इसके बाद बच्चों और हम लोगों को गाड़ी से उतार लिया. फिर हमको महिला थाने में डाल दिए और राज सहित 4 लोगों को दूसरे जगह लेकर चले गए. मैं पूरी रात भर महिला थाने में बैठी रही. सुबह उठी तो हमको राज से मिलवाने ले आए. इसके बाद वह मेरे बाबू (राज) को कलकत्ता लेकर चले गए, मैं रोती रही और पूछती रह गई. पर कुछ नहीं बताए, बोले- पूछताछ करनी है. रात में फिर हमको छोड़े, तब मैं बलिया.

बलिया में राज सिंह का घर

बलिया में राज सिंह का घर

राज की मां ने कहा- मेरा बच्चा गलत नहीं है

राज की मां ने कहा कि हमारे पास राज की दुकान में सीसीटीवी कैमरा है, जो 6 तारीख को अपने लिए कपड़ा खरीदा है और 7 को गया है. मैं मोबाइल पर उसको डांटी भी हूं कि क्या खरीद रहे हो. जल्दी घर आ जाओ. मेरा मोबाइल चेक कर लो और सीसीटीवी देख लो. मुझे कुछ समय नहीं आ रहा है. मैं मोदी सरकार ने आंचल फैलाकर बच्चे की जिंदगी मांग रही हूं. कौन कहां जा रहा है, इसलिए मैंने सीसीटीवी कैमरा लगाया था. मेरा बच्चा गलत नहीं है. 

यह भी पढे़ं-

फेसबुक पर दोस्ती, फिर मुलाकात में खूनी खेल; बिहार की युवती के मर्डर का खुल गया राज

कौन हैं शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या करने वाले शार्प शूटर? कोर्ट ने CID को सौंपी तीनों की 13 दिन की कस्टडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari PA Murder, Suvendu Adhikari Aide Murder, Suvendu Adhikari PA Murder Arrest, Raj Singh Balia Arrest In Suvendu Adhikari PA Murder, Suvendu Adhikari PA Murder Arrest In Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com